'ये कैसी पत्नी है' विक्की जैन के बाहर होने से खुशी से झूम उठीं अंकिता लोखंडे, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
Ankita Lokhande Vicky Jain: रियलिटी शो बिग-बॉस 17 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। लेकिन फिनाले से कुछ दिन पहले ही अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन शो से बाहर हो गए। उनके जाने से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें अंकिता लोखंडे विक्की के जाने से खुश होती हुई नजर आईं।
अक्सर बिग-बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन लड़ते हुए ही नजर आए। यहां तक कि कई बार कहासुनी के बीच दोनों ने अलग होने तक की बात कह डाली। ऐसे में फैंस कपल को उनकी बॉन्डिंग के लिए ट्रोल करते रहते हैं। इस बीच अंकिता का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह पति विक्की के जाने से काफी खुश हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही अंकिता अपने हाथ में पेपर उठाती हैं तो वह उसे पढ़कर खुश हो जाती हैं। क्योंकि उसमें लिखा होता कि एक्ट्रेस सेफ हैं। वहीं जब विक्की जैन जब अपने पेपर को पढ़ते हैं तो उसमें एलिमिनेशन लिखा होता है। इस दौरान दोनों एकसाथ खड़े होते हैं और अंकिता के चेहरे पर सेफ होने की खुशी अलग ही नजर आ रही हैं। वहीं विक्की उन्हें गले लगाते हैं तो इसके बाद भी वह स्माइल करती हुई दिखीं।
अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अंकिता लोखंडे को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये सिर्फ सहानुभूति पाने के लिए फेक इमोशन दिखा रही है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, अंकिता विक्की को मिली पॉपुलैरिटी से जलती हैं। एक ने लिखा, ये कैसी बीवी है जो अपने पति के जाने से खुश हो रही है।
वहीं कुछ फैंस ने ये भी दावा किया कि विक्की का नाम अनाउंस होने पर अंकिता खुश थीं। लेकिन एक मिनट बाद ही वह जोर जोर से रोने लगीं। ये सिर्फ वह फेक इमोशन दिखा रही है सिम्पथी के लिए। बता दें कि, विक्की के जाने के बाद शो में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अरुण, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार बचे है। देखना होगा कि कौन बिग-बॉस ट्राफी जीत पाता है।












Click it and Unblock the Notifications