MC Stan: चर्चा में एमसी स्टैन के 80 हजार के जूते और डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी, कुल संपत्ति उड़ा देगी आपके होश
बिग बॉस के विजेता एमसी स्टैन ने जीत का ताज अपने सिर पर सजा लिया है। हर तरफ स्टैन की ही चर्चा हो रही है। इस बीच उनके 80 हजार के जूते और डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी भी खूब चर्चा में है।

MC Stan: टेलीविजन के पॉपुलर शो 'बिग-बॉस' को अपना विनर मिल गया है। एमसी स्टैन ने बीबी की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टॉप 2 में पहुंचे शिव को हराकर एमसी ने शो के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब हर जगह रैपर एमसी स्टैन की ही चर्चा हो रही है। एमसी स्टैन के लिए 'बिग-बॉस' तक पहुंचना और फिर ट्रॉफी अपने नाम करना इतना भी आसान नहीं था। बीबी हाउस में भी स्टैन कई बार टूटे और फिर रोए भी। इस दौरान एमसी स्टैन के ड्रेसिंग सेंस और ज्वैलरी की भी जमकर चर्चा हुई। अब स्टैन के हजारों की जूते और करोड़ों की चेन भी चर्चा में है।

आसां नहीं था चार महीने का सफर
बिग बॉस 16 के विजेता बने एमसी स्टैन का सफर यहां बेहद ही कठिन था। इन चार महीनों में एमसी का सफर बेहद मुश्किल था। घर में बहुत लड़ाइयां हुईं, जिनमें स्टैन भी शामिल थे। कई बार इन लड़ाइयों की वजह से स्टैन बहुत टूट गए, लेकिन फिर दोस्तों ने उन्हें सहारा दिया और संभाला। इस तरह वे शो में आगे बढ़ते चले गए।

ड्रेसिंग सेंस ने बनाया औरों से अलग
एमसी स्टैन की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो रैपर पुणे में रहते हैं और बचपन से ही झुग्गी में पले बढ़े। रैपर विवादों में भी कई दफा घिर चुके हैं। उनके रैप को लेकर कई दफा बवाल मच चुका है। इन सबके अलावा बिग बॉस में आए एमसी स्टैन को यहां एक नई पहचान मिली। घर में उनकी चेन औकर ड्रेसिंग सेंस ने उन्हें सबसे अलग बनाया।

चर्चा में करोड़ों की चेन और जूते
कई बार आपने शो में अन्य कंटेस्टेंट्स को एमसी स्टैन के 80 हजार के जूते और डेढ़ करोड़ की चेन के बारे में बात करते सुना होगा। सलमान खान ने भी कई दफा वीकेंड के वार में एमसी की चेन और जूते का जिक्र किया। पंजाब केसरी की खबर के मुताबिक, एमसी स्टैन की कुल संपत्ति लगभग 16 करोड़ रुपये है। रैपर और कॉन्सर्ट के जरिये उनकी इनकम होती है।

चर्चा में एमसी स्टैन
एमसी स्टैन जब से रियलिटी शो बिग बॉस के विनर बने हैं, चर्चा में छाए हुए हैं। रैपर की एक झलक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। स्टैन के कई इंटरव्यूज भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शिव ठाकरे को हराकर स्टैन ने बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। रैपर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की है। उनका कहना है कि वे जल्द ही बिग बॉस में अपनी जर्नी के ऊपर एक रैप सॉन्ग बनाएंगे।

मंडली ने दी बहुत हिम्मत
एमसी स्टैन की जर्नी की बात करें, तो 'बिग-बॉस' का विनर बनने के बाद ईटाइम्स संग बातचीत में उन्होंने खुद इस बारे में बताया। एमसी ने बताया कि कई बार उन्हें ऐसा लगा कि वे इन सबमें फिट नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन फिर शिव ठाकरे और मंडली के बाकी दोस्तों ने उन्हें काफी हिम्मत दी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications