'इतनी पाखंडी औरत नहीं देखी...' साजिद खान को किया सपोर्ट, तो ट्रेंड हुआ 'कश्मीरा शक्ल देख अपनी' हैशटैग
ट्विटर यूजर ने कश्मीरा शाह को ट्रोल कर उस वक्त पाखंडी औरत बता डाला, जब एक्ट्रेस ने ट्वीट कर शो में साजिद खान की तारीफों के पुल बांध दिए।
मुंबई, 3 अक्टूबर: 'बिग बॉस' के घर में तमाम कंटेस्टेंट्स में एक नाम फराह खान के भाई साजिद खान का भी है। आपको याद होगा साजिद खान पर 'मी-2' के तहत कुछ आरोप भी लगे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी कुछ सुनना भी पड़ा था। अब शो में उनकी एंट्री से कई फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने ट्वीट कर शो में साजिद खान को लेकर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए, जिसके बाद कश्मीरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कश्मीरा का ऐसे साजिद को सपोर्ट करना लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को पाखंडी बताकर एक हैशटेग ट्रेंड कर दिया।

साजिद खान ने मारी एंट्री
बिग बॉस के घर में साजिद खान की भी एंट्री हुई है। साजिद फैंस को एंटरटेन करने की पुरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि, घर में आए उन्हें अभी दो ही दिन हुए हैं, लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें साजिद के शो में एंट्री पर नाराजगी है। इसका कारण साजिद पर मी2 के तहत लगे आरोप हैं।
कश्मीरा शाह ने किया सपोर्ट
लेकिन इसके उलट कश्मीरा शाह ने साजिद खान को ईमानदार बताते हुए उनकी तारीफ की है। कश्मीरा शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वूट पर बिग बस देखा और ये पसंद आया। शो में पहले ही मेरे पसंदीदा लोग हैं, लेकिन मुझे ये कहना होगा कि साजिद के अंदाज और ईमानदारी ने मेरा दिल छू लिया है।

'कश्मीरा शक्ल देख अपनी'
कश्मीरा के इस ट्वीट पर यूजर्स बुरी तरह से भड़कते हुए नजर आए। उन्होंने कश्मीरा शाह को बुरी तरह से फटकार लगाई और बिग बॉस 15 की कुछ यादें ताजा कर डालीं। दरअसल, शो में कश्मीरा ने करण कुंद्रा को कहा था कि शक्ल देखी है.. अब यूजर्स ने उल्टे कश्मीरा को लेकर ही 'शक्ल देखी है अपनी..' हैशटैग ट्रेंड कर डाला।

शहनाज ने भी किया था सपोर्ट
सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि कुछ समय पहले शहनाज गिल ने भी साजिद खान को सपोर्ट किया था लेकिन उस वक्त प्राउड ऑफ यू शहनाज ट्रेंड हुआ था। ऐसे में आकांक्षा त्रिपाठी नाम की एक यूजर ने कहा कि एक जैसी बातों पर दो अलग- अलग ट्रेंड क्यों चल रहे हैं।
यूजर को कश्मीरा का जवाब
कश्मीरा शाह ने आकांक्षा के इस ट्वीट का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बुरा बोलने वाले लोग पेड पीआर वाले हैं। कल को मैं इन्हें पैसे दे दूं तो ये पॉजिटिव कहेंगे। लेकिन जिस सेंसिबल तरीके से शहनाज गिल ने ट्वीट किया है, उसके लिए शुक्रिया। मुझे शहनाज गिल पर गर्व है।

कश्मीरा को बताया पाखंडी
कश्मीरा के साजिद खान को सपोर्ट करने के बाद से ट्विटर पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। सिर्फ हैशटेग ही नहीं, बल्कि लोग उन्हें पाखंडी तक बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये ट्रेंड कश्मीरा जैसी पाखंडी महिलाओं के खिलाफ है। हमें कृष्णा अभिषेक पर दया आ रही है।

मजेदार है 'बिग-बॉस 16'
बताते चलें कि 'बिग बॉस 16' की अभी बस शुरुआत ही हुई है। इस बार शो में साजिद खान, सुंबुल तौकीर, श्रीजिता डे, टीना दत्ता, मान्या सिंह, शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, गौतम सिंह विज, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, गोरी नागोरी, अब्दू रोजिक और निमृत कौर अहलूवालिया कंटेस्टेंट्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications