Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा-सृजिता डे ने अंधेरे में बेड पर की ये हरकत, उन्हें देख माथा पीटने लगे अब्दू रोजिक
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में सृजिता डे और सौंदर्या शर्मा के लिपलॉक को देखकर उनके को कंटेस्टेंट अब्दू अपना माथा पीटने लगते हैं।

Bigg Boss 16: इन दिनों बिग बॉस 16 ड्रामे के मामले में सबसे आगे निकल गया है। बिग बॉस के घर में डेली सोप की तरह हर रोज कोई न कोई ड्राम चल ही रा है। कभी कोई कंटेस्टेंट किसी के प्यार में गोते लगाने लगता है तो कोई नफरत की आग में जलने लगता है। कोई किसी पर खौलता हुआ पानी फेंक देता है और मदार्नगी पर सवाल उठाता है तो कोई नेशनल टीवी पर लिपलॉक करने लग जाता है। जी हां, इस बार बिग बॉस 16 के नए एपिसोड में कुछ ऐसा ही प्यार देखने को मिला। दरअसल कई बार कंटेस्टेंट्स की हरकतें ऐसी होती है जो दर्शकों को सोच में डाल देती हैं कि आखिर ये क्या बवाल है। हाल के एक एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख दर्शक ही नहीं शो के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अब्दू रोजिक भी शॉक्ड हो गए थे। दरअसल घर के अंदर सृजिता डे और सौंदर्या शर्मा ने एक दूसरे को लिप किस किया। दोनों ने कैमरे के सामने एक दूसरे के होठों पर चूमा।
सृजिता डे और सौंदर्या शर्मा ने किया लिप लॉक
आपको बता दें कि सृजिता डे और सौंदर्या शर्मा के लिपलॉक को देखकर उनके को कंटेस्टेंट अब्दू अपना माथा पीटने लगते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह तरह की बातें भी की जा रही हैं। कुछ ने इसे मजाक का नाम दिया है तो कुछ ने कहा कि ये तो सारी हदें पार कर रहे हैं। दोनों के लिपलॉक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लिप किस का वीडियो हो रहा है वायरल
बिग बॉस 16 के 88वें एपिसोड में कैप्टन रूम में शिव ठाकरे, अब्दू रोजिक, सौंदर्या शर्मा और सृजिता एक दूसरे के साथ बात कर रहे होते हैं। इसी बीच सौंदर्या और सृजिता अब्दू को चिड़ाने के लिए एक दूसरे को किस करने लगती हैं। पहले तो सृजिता सौंदर्या को किस करने के लिए अपनी उंगलियों को बीच में रखती हैं। फिर बाद में दोनों एक दूसरे के होंठ पर भी किस करने लगते हैं।

अब्दू रोजिक पीटने लगे अपना माथा
सौंदर्या-सृजिता को इस तरह लिपलॉक करते देख कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अब्दू रोजिक जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। अब्दू कहते हैं कि ये क्या था। इस पर सृजिता कहती हैं कि अगर तुम भी प्यार करते हो तो शिव को किस करो। फिर सृजिता अब्दू से कहती हैं कि सौंदर्या के साथ उनका दो दिन के बाद झगड़ा खत्म हुआ है। वह दोनों बेहद खुश हैं। वहीं शिव कहते हैं कि हमने ये क्या देखा। सौंदर्या फिर अब्दू को कहती हैं कि आप मुझे जज मत कीजिए और वह अब्दू को गाल पर किस कर देती हैं।

अर्चना गौतम ने विकास पर फेंका था खौलता पानी
वहीं गत 27 दिसंबर के एपिसोड में विकास और अर्चना के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। जिस दिन से विकास मनकतला ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है, तभी से उनके और अर्चना के बीच मामला गर्म हो रखा है। अब तक तो दोनों के बीच झगड़ा और नोंक-झोंक ही होती थी, लेकिन इस एपिसोड में कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने सारी हदें पार कर ली थीं।

घर वाले हो गए हैं अर्चना के खिलाफ
गत 27 दिसंबर के एपिसोड में अर्चना गौतम ने गैस पर चढ़े हुए गर्म पानी का पतीला उछाल दिया था। एपिसोड में दिखाया गया था कि पतीला उछाल देने से सारा गर्म पानी आसपास फैल जाता है। किचन एरिया में तब प्रियंका भी थीं। बिग बॉस की मानें तो अर्चना की इस हरकत से कोई भी जल सकता था।












Click it and Unblock the Notifications