Big Boss 15 जीतने के बाद तेजस्वी ने धरा 'नागिन' रूप, एकता ने खेला 130 करोड़ का दांव
नई दिल्ली, 01 फरवरी। 'कलर्स' पर प्रसारित होने वाले विवादित लेकिन चर्चित शो 'बिग बॉस 15' का खिताब ग्लैमरस तेजस्वी प्रकाश ने जीत लिया है। इस जीत के बाद एक और बड़ा सरप्राइज उन्होंने अपने फैंस को दिया है क्योंकि वो अब एकता कपूर के सबसे महंगे शो का हिस्सा बन गई हैं। जी हां एकता कपूर की नई नागिन कोई और नहीं बल्कि आपकी चहेती तेजस्वी प्रकाश हैं। जिसकी शूटिंग आज से शुरू भी हो गई है। हालांकि बिग बॉस के फिनाले में सलमान खान ने इस बात का हिंट दे दिया था कि तेजस्वी ही 'नागिन 6' हैं।

'बसंत पंचमी' के दिन दिखेगी 'नागिन'
आपको बता दें कि 'नागिन 6' शो की शुरुआत 'बसंत पंचमी' स्पेशल के साथ होगी, जहां हम सभी पूर्व नागिन जैसे अनीता हसनंदानी, अदा खान और सुरभि चंदना को स्पेशल परफॉर्मेंस देते हुए देखेंगे। इसके बाद तेजस्वी की एंट्री दिखाई जाएगी। आपको बता दें कि 'नागिन 6' अब तक का सबसे मेहंगा सीजन होने जा रहा है, इस शो पर एकता कपूर ने 130 करोड़ रुपये का दांव खेला है और अगर ये शो चला नहीं तो एकता इस सीरीज को फिर हमेशा के लिए बंद कर देंगी।

तेजस्वी ने बाजी मारी
अब नागिन के रूप में तेजस्वी प्रकाश दर्शकों को मोहित कर पाती है या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, फिलहाल इसमें कोई शक नहीं कि इस शो के लिए लोग बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इस बार कई लोग नागिन बनने की रेस में थे, जिसमें शिवांगी खेडकर और माहिरा शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था लेकिन सबको मात देकर तेजस्वी ने बाजी मारी है। इस बार शो में आपको काफी भव्य सेट ,स्पेशल इफेक्टस और तेजस्वी का हॉट लुक नजर आएगा।

एकता कपूर ने 130 करोड़ रुपये का दांव खेला
मालूम हो कि एकता कपूर का 'नागिन' शो अभी तक के सारे सीजन काफी हिट रहे हैं। इसके पांच सीजन आ चुके हैं और हर बार इसने लोगों को मनोरंजन भरपूर किया है। अभी तक मौनी रॉय, अदा खान, अनीता हंसनंदानी, हिना खान, निया शर्मा और सुरभि चंदना 'नागिन' बन चुकी हैं।
शो पर फिक्सड होने का आरोप
तेजस्वी के बिग बॉस जीतने पर कुछ लोगों ने विरोध किया है। कुछ यूजर्स ने शो पर फिक्सड होने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि तेजस्वी नागिन सीजन के लिए सेलेक्ट हो गई थीं, इसी वजह से उन्हें विनर बनाया है।
मैं कोई Ice-Cream नहीं हूं...
हालांकि एक पोर्टल से बात करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि 'उन्हें विनर उनके फैंस के प्रेम और वोट ने बनाया है। वो अपनी जीत से काफी खुश हैं, उन्हें किसी के कुछ कहने का फर्क नहीं पड़ता है। वो अपनी जीत अपने मम्मी-पापा, फैंस और दोस्तों संग बांटना चाहती हैं। वो कोई आईसक्रीम नहीं , जो कि हर किसी को पसंद आ जाएं।'
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications