Bigg Boss 15 में अफसाना के साथ हुई शर्मनाक हरकत! Video में देखें विशाल कोटियन ने क्या किया
मुंबई, 19 अक्टूबर। टीवी के मशहूर शो बिग बॉस 15 को शुरू हुए अभी कुछ हफ्ते ही हो रहे हैं, और अभी से कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों में खटास आने लगी है। हालांकि इस सीजन बीबी हाउस में पहली बार ऐसा हुआ जब दो कंटेस्टेंट्स शुरुआत में ही प्यार में पड़ गए। सोशल मीडिया पर इन दिनों बिग बॉस कंटेस्टेंट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे लेकर विशाल कोटियन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

अफसाना के बाल पकड़कर घसीटा?
अपनी दावेदारी साबित करने के लिए बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करने में कंटेस्टेंट अपनी जी-जान लगा दे रहे हैं। पिछले सप्ताह हुए 'जहर का कहर' टास्क में कई प्रतिभागियों को चोटें आईं, अब हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विशाल ने टास्क के दौरान अफसाना खान के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा।
Recommended Video

बीबी हाउस में भिड़े कंटेस्टेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि बीबी हाउस में कंटेस्टेंट्स काफी एग्रेसिव हैं और एक-दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हैं। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने वीडियो को शेयर कर विशाल पर अपना गुस्सा निकाला है। वीडियो देखने वाले अन्य यूजर्स ने भी दावा किया है कि विशाल ने अफसाना खान के बाल पकड़े और उन्हें घसीटा।

टास्क के दौरान हुई घटना
हालांकि वीडियो में पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा है कि विशाल ने अफसाना के बाल पकड़े हैं या नहीं। वायरल वीडियो में सिर्फ इतना दिखाई दे रहा है कि विशाल, अफसाना को पीछे से पकड़कर खींच रहे हैं, जबकि अफसाना जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। विशाल के फैंस का कहना है कि हो सकता है अफसाना को पकड़ते समय उनके बाल गलती से हाथ में आ गए हों।

अफसाना खान के सपोर्ट में आए फैंस
वीडियो में दिख रहा है कि विशाल इतनी ताकत से अफसाना को अपनी तरफ खींचते हैं कि वह दोनों जोर से जमीन पर गिर जाते हैं। इस बीच घर के अन्य सदस्य विशाल-अफसाना को अलग करने की कोशिश करते हैं। ये वीडियो अफसाना खान के फैन क्लब की तरफ से भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। फैंस अफसाना को सपोर्ट करते हुए विशाल को खरीखरी सुना रहे हैं।

काम्या पंजाबी और देवोलीना ने दिया रिएक्शन
इस बीच एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए घटना को शर्मनाक बताया है। वहीं, एक फैन ने लिखा, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अफसाना खान को उसके बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है, कितना दर्दनाक है ये लेकिन कोई इसकी निंदा नहीं कर रहा है। कई लोग तो अफसाना पर ही आरोप लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सलीम खान की सलाह- अमिताभ बच्चन को हो जाना चाहिए रिटायर, कहा, 'आज बिग बी जैसे एक्टर के लिए कोई कहानी नहीं'












Click it and Unblock the Notifications