Bigg Boss 15: सलमान ने रितेश पर निकाला गुस्सा, कहा- आगे से राखी के साथ ऐसा किया तो अच्छा नहीं होगा

मुंबई। बिग बॉस 15 अब अपने अंतिम चरण पर है, जिसमें खूब सारा एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। एक तरफ टास्क के जरिये शो को मजेदार बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्य खुद ही हर रोज नया हंगामा कर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं शो को होस्ट कर रहे सलमान खान भी आने वाले एपिसोड में एंग्री मोड में नजर आएंगे। शो के दौरान राखी को बार-बार दुखी करने पर सलमान रितेश को डांटने वाले हैं।

रितेश को सलमान ने डांटा

रितेश को सलमान ने डांटा

शनिवार को इंस्टाग्राम पर कलर्स टीवी ने अपने पेज से आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि इस वीकेंड सलमान ले रहे हैं नारी का साथ और हो रहे हैं रितेश पर भारी। प्रोमो वीडियो में सलमान रितेश को बता रहे हैं कि बड़े-बड़े लोग ऐसे बात नहीं करते जैसे आप करते हो। आपको तमीज है?

लोगों ने देवोलीना को किया ट्रोल

लोगों ने देवोलीना को किया ट्रोल

बता दें कि शो में राखी के प्रति रितेश के व्यवहार को लेकर शो के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। एक फैंस ने राखी के साथ खराब व्यवहार के बाद भी रितेश को कुछ न कहने पर देवोलीना भट्टाचार्जी की खिंचाई की। प्रशंसक ने ट्वीट किया कि यह बहुत अजीब बात है कि नारीवादी देवो रितेश जीजू के साथ बैठी रहती है, भले ही वह राखी सावंत के साथ कैसा व्यवहार करता है, उसने उसे कुछ भी नहीं कहा जब वह राखी पर चिल्ला रहा था, रश्मि देसाई और राजीव अदतिया उसका बचाव कर रहे थे, देवोलीना दौड़ते हुए आई और कहा कि यह एक पति और पत्नी का मामला है।

रितेश ने कहा- तुम्हारे साथ बैठना बेकार है

रितेश ने कहा- तुम्हारे साथ बैठना बेकार है

लेटेस्ट एपिसोड में राखी अपने पति रितेश से बात करते हुए कहती हैं कि तुम्हारे प्रति मैं पसेसिव हूं मगर तुम मुझे हमेशा ठुकराते हो या अवॉइड करते हो। तुम मुझसे कब तक दूर रहोगे। इस पर राखी के पति रितेश ने जवाब देते हुए कहा कि तुम सिर का दर्द मत करो। मेरा हाथ छोड़ो। इसके बाद यह कहते हुए रितेश चले गए कि तुम्हारे साथ बैठना बेकार है।

राखी पति के व्यवहार से हुईं दुखी

राखी पति के व्यवहार से हुईं दुखी

इसके बाद राखी ने तेजस्वी के साथ बैठकर अपनी भावनाएं जाहिर की। राखी ने तेजस्वी से कहा कि दूसरी लड़कियां उसको अच्छी लगती हैं। मेरे साथ तो बात ही नहीं करता है। दुनिया का पहला पति जो बीवी के बाजू में नहीं बैठता है। इसके अलावा राखी ने कहा कि अपनापन कभी दिखाया ही नहीं। ये क्या घर बसाएगा। तकलीफ होती है। बहुत अफेक्टेड हूं। ये सब मुझे दर्द देता है। इसके बाद राखी ने यह कहते हुए बात खत्म की कि इससे बेहतर होता कि इसके जैसा पति ही नहीं होता। एक व्यक्ति अकेला रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+