बड़े बिजनेसमैन ने Salaried पत्‍नी बनने का दिया था ये ऑफर, एक्‍ट्रेस नीतू चंद्रा का बड़ा खुलासा

बड़े बिजनेसमैन ने Salaried पत्‍नी बनने का दिया था ऑफर, एक्‍ट्रेस नीतू चंद्रा का बड़ा खुलासा

मुंबई, 13 जुलाई: बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है, अंदर से उतनी ही खोखली और काली है। सिल्‍वर स्‍क्रीन पर दिखने वाली फेमस एक्‍ट्रेस पर भी लोग गिद्ध की तरह नजरें गड़ाए रहते हैं और मौका मिलते ही दौलत के दम पर उन्‍हें अपने शिकंजे में फांसने की कोशिश करते हैं। अब एक्‍ट्रेस नीतू चंद्रा ने भी ऐसी ही घटना का खुलासा करते हुए अपनी सच्‍ची कहानी दुनिया के सामने बयां की है।

बड़े बिजनेसमैन Salaried पत्नी बनने के लिए दिया था ये ऑफर

बड़े बिजनेसमैन Salaried पत्नी बनने के लिए दिया था ये ऑफर

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नीतू चंद्रा जिन्‍होंने वर्षों तक कई फिल्मों में अभिनय किया है और 2005 में गरम मसाला से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्‍हीं नीतू चंद्रा ने खुलासा किया कि एक बड़े व्यवसायी ने मुझे अपनी वेतनभोगी पत्नी बनने के लिए 25 लाख रुपये का ऑफर किया था। नीते ने कहा मुझे एक बड़े व्यवसायी ने कहा था कि वह मुझे हर महीने 25 लाख रुपये देगा और इसके लिए मुझे उसकी वेतनभोगी पत्नी बनना है।"

'13 नेशनल अवॉर्ड विनर्स' एक्‍ट्रेस नीतू ने बयां किया दर्द

'13 नेशनल अवॉर्ड विनर्स' एक्‍ट्रेस नीतू ने बयां किया दर्द

अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने एक नए इंटरव्यू में कहा कि '13 नेशनल अवॉर्ड विनर्स' के साथ इतनी बड़ी फिल्‍मों में काम करने के बावजूद मेरेपास न तो पैसा है और न ही काम। इतना काम करने के बाद मुझे यहां निगलेक्‍टेड महसूस हो रहा है। उन्होंने एक ऑडिशन को भी याद किया जब एक प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एक घंटे के अंदर रिजेक्‍ट कर दिया था।

उन्‍होंने ऐसा इसलिए किया ताकि मेरा कॉन्फिडेंस तोड़ सकें?

उन्‍होंने ऐसा इसलिए किया ताकि मेरा कॉन्फिडेंस तोड़ सकें?

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्‍यू में नीतू ने कहा मेरी कहानी एक सफल अभिनेत्री की असफलता की कहानी है। एक कास्टिंग डायरेक्टर, काफ़ी बड़ा नाम है लेकिन मैं नाम नहीं बोलना चाहती हूं, ऑडिशन के एक घंटे के भीतर मुझसे कहा 'मुझे सच में खेद है नीतू यह रोल नहीं कर रही है। तो मैंने कहा आपने सचमुच मेरा ऑडिशन लिया, ताकि आप मेरा कॉन्फिडेंस तोड़ सकें?

नीतू कर चुकी हैं ये फिल्‍में

नीतू कर चुकी हैं ये फिल्‍में

नीतू ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत गरम मसाला (2005) से की जिसमें उन्होंने एक एयर होस्टेस की भूमिका निभाई थी। एक्‍ट्रेस ने तब से कई फिल्मों में अभिनय किया जैसे ट्रैफिक सिग्नल, वन टू थ्री, ओए लकी लकी ओए, अपार्टमेंट, 13 बी अन्य में काम किया। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म शेफाली शाह, राहुल बोस और सुमीत राघवन के साथ कुछ लव जैसा थी। ओए लकी लकी ओए ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। नीतू की फिल्म मिथिला माखन ने भी नेशनल अवॉर्ड जीता था।

नीतू ने हॉलीवुड की इस फिल्‍म से किया था डेब्यू

नीतू ने हॉलीवुड की इस फिल्‍म से किया था डेब्यू

नीतू ने नेवर बैक डाउन: रिवोल्ट से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने दो और प्रोजेक्‍ट पर भी साइन किए जिनकी घोषणा की जानी बाकी है। इस साल की शुरुआत में नीतू ने कहा था, "सब कुछ बदल गया है, और यह हर गुजरते दिन के साथ बदलता रहता है।

नीतू ने कहा- मेरी ये सफलता लोग पचा नहीं पाए

नीतू ने कहा- मेरी ये सफलता लोग पचा नहीं पाए

नीतू ने कहा था यह एक सतत प्रक्रिया है। लेकिन मैं एक बात साझा करना चाहूंगी जो कि लोग पचा नहीं सकते कि मैं इसे हॉलीवुड में अपने दम पर करियर बनाने में सक्षम थी। महत्‍वपूर्ण बात ये है कि एक लड़की आपने आप और अपने बलबूते पर और बिना किसी बैकअप या बैकग्राउंड के, उधर जाकर लीड रोल करने में सफल हुई। यह उनके लिए चौंकाने वाला था और उस पर वो विश्‍वास नहीं कर पा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+