एक्टर चियान विक्रम के साथ हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग सेट पर टूट गई पसली, जानें क्या है हालत

Chiyaan Vikram Rib Injury: एक्टर चियान विक्रम अपनी आने वाली फिल्म 'थंगालन' की शूटिंग के समय चोटिल हो गए हैं। फिलहाल उन्होंने अपनी गंभीर चोट की वजह से अपने काम से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया है।

vikram

Chiyaan Vikram Rib Injury: साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर चियान विक्रम इस समय मणिरत्नम की हालिया रिलीज फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2' में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। हालांकि फिल्म की सक्सेस के साथ साथ वह एक हादसे के भी शिकार हो गए हैं जिससे उनके फैंस थोड़े परेशान हो गए हैं। खबर है कि एक्टर विक्रम अपनी अपकमिंग फिल्म 'थंगालन' की शूटिंग के समय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उनके पब्लिसिस्ट युवराज से मिली जानकारी के अनुसार एक्टर चियान विक्रम अपनी आने वाली फिल्म 'थंगालन' की शूटिंग के समय चोटिल हो गए हैं। फिलहाल उन्होंने अपनी गंभीर चोट की वजह से अपने काम से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया है। एक नोट जारी करते हुए बताया गया है- एक्टर चियान विक्रम सभी लोगों को उनका समर्थन करने और उनकी एक्टिंग की तारीफ करने के लिए धन्यवाद दिया है।

चियान विक्रम साउथ के फेमस डायरेक्टर पा रंजीथ की अपकमिंग फिल्म 'थंगालन' में नजर आने वाले हैं। ये पीरियड ड्रामा फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर विक्रम भी 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2' की सक्सेस को लेकर काफी खुश हैं। फिल्म में उनके काम को सराहा जा रहा है।

आपको बता दें कि एक्टर विक्रम पिछले कुछ महीनों से फिल्म 'थंगालन' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं शूटिंग के दौरान ही उन्हें पसली में चोट लगी है। खबर है कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तस बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। ऐसे में उन्होंने अपने काम से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है।

चियान विक्रम के स्पोक्सपर्सन ने बयान में कहा है- चियान विक्रम को इतना प्यार और सम्मान देने के लिए धन्यवाद। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। इसके लिए एक्टर विक्रम सबके शुक्रगुजार हैं। बयान में आगे लिखा है- फिलहाल एक्टर विक्रम को उनकी अपकमिंग फिल्म 'थंगालन' की शूटिंग करते समय गंभीर रूप से चोट लगी है और उन्होंने अपनी पसली तोड़ ली है। फिलहाल वह आराम कर रहे हैं। वह जल्दी ही ठीक होकर शूटिंग में वापसी करेंगे।

फिल्म 'थंगालन' में लीड रोल में साउथ के फेमस एक्टर चियान विक्रम वजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर पा रंजीत हैं। फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, डेनियल कैल्टागिरोन और मालविका मोहनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स में खदान श्रमिकों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म के लिए विक्रम ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+