'बीबी की वाइन' को हुए 7 साल पूरे, Bhuvam Bam ने फैंस के लिए लिखा प्यार भरा नोट, ऐसे कहा ‘थैंक्यू’

मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस को बीबी की वाइन्स के 7 साल पूरे होने पर धन्यवाद किया।

मुंबई, 20 जून: भुवन बाम एक ऐसा नाम जिन्हें अब किसी पहचान की कोई जरूरत नहीं है। आज वो कुछ भी हैं अपने कड़े संघर्ष के बदौलत हैं। यही वजह है कि भुवन बाम का नाम छोटे बच्चे से लेकर हर उम्र के लोग जानते हैं। यूट्यूब पर भुवन बाम के 'बीबी की वाइन्स' के 25 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। भुवन बाम के इस सफर को पूरे 7 साल हो चुके हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

bhuvan bam

भुवन बाम ने फैंस का किया धन्यवाद
भुवन बाम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'बीबी की वाइन के 7 साल। इस यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। हर टिप्पणी और शेयर ने मुझे एक कलाकार के रूप में बेहतर बनाने में मदद की है। हर आलोचना ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आकार दिया है। मैं बेहतर देने का वादा करता हूं हर बार। बस मेरे साथ रहो और मैं निराश नहीं करूंगा। मेरे सभी प्यारे फैंस को उनके सभी धैर्य और विश्वास के लिए एक टाइट हग। आप जानते हैं कि आप कौन हैं! #7YearsOfBBKV"

फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
भुवन बाम के इस पोस्ट के शेयर करने के तुरंत बाद उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तारीफ की। एक फैन ने कमेंट कर लिखा "आई लव यू बीबी... बढ़ते रहो... 7 साल हो गए। अभी और बहुत कुछ आना बाकी है... हमेशा आपके साथ रहूंगा। कसकर गले लगाओ"। भुवन बाम के इस पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

भुवन बाम की फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि, भुवन बाम का चैनल बीबी की वाइन्स फैंस का सबसे पसंदीदा चैनलों में से एक है। भुवन बाम ज्यादातर एडल्ट कॉमेडी ड्रामा बेस्ड वीडियो बनाते हैं। इन वीडियो में वह अक्सर 5 किरदार लेकर आते हैं। खास बात यह है कि भुवन बाम अपना कंटेंट भी खुद लिखते हैं और वीडियो भी खुद ही बनाते हैं। बता दें कि, भुवन बाम के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके दीवाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+