Bhuvan Bam Net Worth: करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे भुवन, यूट्यूबर की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Bhuvan Bam Net Worth: भुवन बाम इन दिनों सुर्खियों में हैं। वो करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद भुवन ने दी है। उन्होंने अपने एग्रीमेंट की फोटो शेयर की है। भुवन यूट्यूबर हैं और अपनी बीबी की वाइन्स के लिए जाने जाते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी सीरीज बनाई और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपना नाम स्थापित करने लगे।

भुवन का जन्म 22 जनवरी 1994 को दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे भुवन की रुचि बचपन से ही संगीत में थी। हालांकि, जब उन्होंने 12वीं कक्षा में संगीत को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई, तो परिवार का समर्थन नहीं मिला। बावजूद इसके, उन्होंने हार नहीं मानी और कॉलेज के दिनों में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक कैफे में गायक के रूप में काम किया, जहां उन्हें हर महीने करीब ₹5,000 का वेतन मिलता था। इसी दौरान उन्होंने वाद्य यंत्र बजाना और गीत लेखन भी सीखा। अब बॉलीवुड डेब्यू करने वाले भुवन की नेटवर्थ हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।
संगीत और अभिनय में भी कमाल
भुवन ने 2016 में अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'तेरी मेरी कहानी' से संगीत जगत में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'संग हूँ तेरे', 'सफर', 'राहगुजार' और 'अजनबी' जैसे गाने भी रिलीज किए। 2018 में उन्होंने डिजिटल टॉक शो 'टीटू टॉक्स' लॉन्च किया और इसी वर्ष शॉर्ट फिल्म 'प्लस माइनस' में अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाज़ा गया।
कमाई और सफलता
आज भुवन बाम भारत के सबसे अमीर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब ₹122 करोड़ है। वे हर महीने लगभग ₹95 लाख कमाते हैं, जबकि उनकी सालाना यूट्यूब आय ₹70 करोड़ तक बताई जाती है। उनकी कमाई का स्रोत केवल यूट्यूब नहीं, बल्कि ब्रांड डील्स, विज्ञापन, म्यूजिक और वेब सीरीज़ भी हैं। यूट्यूब पर भुवन के 26.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।












Click it and Unblock the Notifications