भूमि पेडनेकर ने जलवायु परिवर्तन को लेकर कही ये बड़ी बात, लोगों को ऐसे किया जागरुक
Bhumi Pednekar On Climate Change: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर दुनिया भर के लोगों के साथ जुड़ने के लिए अपने नए प्रोजेक्ट क्लाइमेट वॉरियर को वैश्विक स्तर पर ले गई हैं। इसके चलते वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग उनके इस प्रोजेक्ट की काफी तरीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया और दुनिया भर के लोगों से ये महसूस करने के लिए कहा कि पृथ्वी इस समय इसके गंभीर परिणामों के कगार पर खड़ी है।
भूमि पेडनेकर ने जलवायु परिवर्तन पर कही ये बात
जानकारी के अनुसार भूमि पेडनेकर ने मेलबर्न में पृथ्वी की रक्षा की अहमियत के बारे में लोगों को संबोधित किया। इस इवेंट में भूमि पेडनेकर ने कहा- हम सभी जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से निपट रहे हैं। हमारी पीढ़ी के लोग इसका सामना करने जा रहे हैं और ये ऐसा कुछ नहीं है जो केवल कुछ वर्गों को प्रभावित करता है। प्रकृति के प्रकोप के सामने सभी लोग बराबार हैं। प्रकृति से कोई नहीं जीत सकता।

भूमि ने कहा- जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ा खतरा
भूमि पेडनेकर ने आगे कहा- मेरा मानना है कि जलवायु परिवर्तन एक ऐसी चीज है जिसके बारे में इस समय बात करना बहुत ही जरूरी हो गया है। लेकिन हम इसके बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। हम मुश्किल समय में हैं। हम आपातकाल की स्थिति में हैं और जलवायु परिवर्तन मानवता के सामने अब तक का सबसे बड़ा खतरा साबित होगा।
'भारत में हर जगह बाढ़ आई हुई है'
भूमि पेडनेकर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया के एक जंगल में लगभग दो साल पहले बहुत भयानक आग लगी थी। वहीं हवाई में इस समय जो हो रहा है वह भयावह है। हम बहुत बड़ी क्षति से गुजर रहे हैं। हम मानव जीवन और जानवरों को खो रहे हैं। भारत के कई राज्य हाल ही में जलमग्न हो गए हैं। हमारे देश की राजधानी दिल्ली इस तरह के मानसून की आदी नहीं है जैसा कि शहर ने इस बार देखा है। कई जगहों पर भीषण बारिश हो रही है। भारत में हर जगह बाढ़ आई हुई है।
जलावयु परिवर्तन से एकसात लड़ने की जरूरत
भूमि पेडनेकर का कहना है कि लोगों को जलवायु परिवर्तन के बारे में तत्काल एकजुट होने की जरूरत है। लोगों को इन हालातों में एकजुट होकर लड़ना होगा। इसका मुकाबला करना होगा। आने वाली पीढ़ियों के लिए ये हमारी जिम्मेदारी है की हम अभी से कदम उठाएं। आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में दिखाई देंगी। ये फिल्म आगामी 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शहनाज गिल और अनिल कपूर भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications