Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: चुड़ैल बनकर लौटीं विद्या बालन, 'भूल भुलैया 3' का डरावना टीजर रिलीज
Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Out: अनीस बज्मी की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज होने से पहले ही धूम मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। ऐसे में लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने मूवी का टीजर रिलीज कर दिया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
'भूल भुलैया 3' का टीजर रिलीज
कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टीजर आज यानी 27 सितंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। पिछली दो बार की हिट रही फिल्म से इस बार भी फैंस को बहुत उम्मीद है। फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर है।

टीजर मजेदार और डरावना भी है
लोगों की मानें तो फिल्म का टीजर काफी मजेदार और डरावना भी है। इस फिल्म में विद्या बालन, फिर से मंजुलिका बनकर स्क्रीन पर लौटी हैं और अपने सिंहासन को वापस लेने आई हैं। वहीं कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो भूतों को नहीं मानते और जब वह सामने आ जाता है तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है।
कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। उन्होंने किराया आडवाणी को रिप्लेस किया है। 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई थी। वहीं भूत के रूप में तब्बू ने दमदार अभिनय किया था। हालांकि इस बार विद्या बालन भूत का रोल निभाती नजर आएंगी।
'भूल भुलैया 3' के पहले दो पार्ट का कलेक्शन
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' ने बॉक्स ऑफिस करीब 50 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया था। वहीं, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई करते हुए 180 करोड़ रुपए के आसपास का कारोबार किया था।
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का क्लैश
आपको बता दें कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' का रोहित शेट्टी की मूवी सिंघम अगेन' से क्लैश होने वाला है। दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर यानी आगामी 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications