Bhool Bhulaiyaa 3 Ott Release: ओटीटी पर रिलीज हुई 'भूल-भूलैया 3',जानें कहां हो रही है स्ट्रीम?
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल-भूलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की है। ये फिल्म गत 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी थी।
फिल्म 'भूल भुलैया 3' की जबरदस्त कमाई
फिल्म 'भूल भुलैया 3' को अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से भिड़ना पड़ा था। ऐसे में दोनों फिल्मों के क्लैश से इनकी कमाई पर असर डाला था। लेकिन 'भूल भुलैया 3' ने इन सबके बावजूद लोगों को थिएटर में खींचा और जबरदस्त कमाई की थी।

'भूल-भूलैया 3' ओटीटी पर हुई रिलीज
-सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।
-आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हुई है और कैसे आप घर बैठे इस मूवी का मजा उठा सकते हैं।
-कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल-भूलैया 3' आज यानी 27 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं।
-जो लोग थिएटर में इस फिल्म को नहीं देख पाए थे वो अब घर बैठकर आराम से इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
-इसके रिलीज की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की हा जिसके साथ कैप्शन में लिखा है- कार्तिक आर्यन अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ आ गए हैं। रूह बाबा और मंजूलिका के बीच का फेस ऑफ देखें- भूल भुलैया 3, 27 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।
400 करोड़ रुपए का किया कारोबार
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म भूल-भूलैया 3 गत 1 नवंबर 2024 यानी दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया है।












Click it and Unblock the Notifications