Bhool Bhulaiyaa 3: 150 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है 'भूल भुलैया 3', जानें 5वें दिन का कलेक्शन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म गत 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
फिल्म 'भूल भुलैया 3' का कलेक्शन
कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा बनकर और विद्या बालन ने मंजुलिका बनकर एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म 'भूल भुलैया 3' का कलेक्शन काफी अच्छा साबित हो रहा है।

150 करोड़ के क्लब से ज्यादा दूर नहीं है फिल्म
ये फिल्म कलेक्शन के मामले में अजय देवगन की मूवी 'सिंघम अगेन' को कांटे की टक्कर दे रही है। खास बात ये है कि वीक डेज में भी ये फिल्म सही कमाई करती नजर आ रही है। इसी बीच फिल्म 'भूल भुलैया 3' के पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, जिसे देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि अब ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब से ज्यादा दूर नहीं है।
लोगों को पसंद आ रही है ये फिल्म
फिल्म 'भूल भुलैया 3' ओपनिंग डे से ही अच्छा कलेक्शन कर रही है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। दर्शक कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है।
5वें दिन 'भूल भुलैया 3' ने किया इतना कलेक्शन
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूल भुलैया 3' ने 5वें दिन करीब 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
-5वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई 137 करोड़ रुपए हो गई है।
-फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़ और चौथे दिन 18 करोड़ की कुल कमाई की थी।
-अब फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications