BO Collection: कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनने को तैयार 'भूल भुलैया 3', देखिए कलेक्शन
1 नवबंर को सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। तीन दिन में फिल्म की कमाई 100 करोड़ के ऊपर चली गई है। फिल्म का रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम अगेन से क्लैश हुआ है। बावजूद इसके फिल्म ने अपने कलेक्शन में जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं।
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों की माने तो भूल भुलैया 3 ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ रुपए कमाए। मतलब इस दिन 4.23% की उछाल देखने को मिली। रविवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, फिर भी फिल्म ने करीब 33.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस लिहाज से फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 106 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

सोमवार को शुरू होगी फिल्म की परीक्षा
कार्तिक की फिल्म का कलेक्शन देखते हुए ट्रेड पंडितों ने अनुमान लगाया है कि जल्द ही ये फिल्म अपने 150 करोड़ के कलेक्शन को पार करेगी। साथ ही ये कार्तिक के करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म भी बन सकती है। अभी ये रिकॉर्ड भूल भुलैया 2 के नाम है। फिलहाल ये फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे बडी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। हालांकि फिल्म की असल परीक्षा सोमवार यानी 4 नवंबर से शुरू होगी। क्योंकि अब हॉलीडे खत्म हो गई है। अब देखना ये है कि कार्तिक दर्शकों को वापस थिएटर में ला पाते हैं या नहीं।
अनीस बज्मी ने किया डायरेक्ट
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के अलावा माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, संजय मिश्रा, विजय राज, राजपाल यादव और राजेश शर्मा जैसे एक्टर थे। फिल्म कार्तिक के अपोजिट तृप्ति डिमरी थी। इसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications