Bhojpuri Movie: ‘सास का मुंह काला, बहू का बोलबाला’ का ट्रेलर आउट, फिल्म को लेकर अभिनेत्री काजल ने कही ये बात

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की सुपर अभिनेत्री काजल राघवानी और अभिनेता गौरव झा की नई फिल्म 'सास का मुंह काला बहू का बोलबाला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म 'सास का मुंह काला बहू का बोलबाला' का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक अजय कुमार झा हैं। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 'सास का मुंह काला बहू का बोलबाला' एक जबरदस्त पारिवारिक फिल्म है।

Trailer of Bhojpuri movie Saas ka munh kala bahu ka bolbala actress Kajal raghwani new film news

फिल्म में काजल राघवानी और गौरव झा की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। ट्रेलर में दिखाए गए सीन और संवाद दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 4 मिनट 17 सेकेण्ड के इस ट्रेलर में दर्शकों को बेजोड़ मनोरंजन की एक झलक मिलने वाली है।

फिल्म की कहानी एक सास और बहू के बीच के मजेदार रिश्ते पर आधारित है। इसको लेकर काजल ने कहा कि यह अपने आप में एक अलग तरह की फिल्म है। महिला प्रधान होते हुए भी इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों को देखना चाहिए। इसमें मैं केन्द्रीय किरदार में हूं, उम्मीद करती हूं सभी को फिल्म पसंद आएगी.

फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाने और एक नई सोच देने के उद्देश्य से बनाई गई है। ट्रेलर में काजल राघवानी और गौरव झा की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है, जो दर्शकों को फिल्म के प्रति आकर्षित कर रही है।

'सास का मुंह काला बहू का बोलबाला' के ट्रेलर को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों ने ट्रेलर को खूब सराहा है और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी और उम्मीद है कि यह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+