Bhojpuri Cinema: भोजपुरी फिल्म ‘एक लोटा पानी’ में दिखेगी की प्यार, इज्जत, समर्पण और त्याग की कहानी- चंदन सिंह

Bhojpuri Film Ek Lota Pani: भोजपुरी फिल्म एक लोटा पानी शूटिंग पूरी हो चुकी है। एक बेहद जबरदस्त पारिवारिक कहानी को एकसूत्र में पिरोकर निर्देशक चंदन सिंह ने फिल्म में दिखाया है। इस फिल्म में आपको एक परिवार, एक गांव और समाजिक कहानी देखने को मिलेगी।

फिल्म को देखने के बाद आप भी इसके किरदारों को खुद से जोड़ते नज़र चले जाएंगे। 'एक लोटा पानी' फिल्म की कहानी में प्यार, इज्जत, समर्पण और त्याग के थीम पर बनी है। यह फिल्म पूरी तरह से लीक से हटकर समाजिक सौहार्द्र और प्रेम के ऊपर आधारित बनाई गई है। इसमें आपको कदम दर कदम सच्चाई नजर आएगी ।

story of love respect dedication and sacrifice will be seen in the Bhojpuri film Ek Lota Paani

फ़िल्म 'एक लोटा पानी' के मुख्य अभिनेता की तलाश में निर्देशक ने कई अभिनेताओं का स्क्रीन टेस्ट लिया, इसके बाद लुक टेस्ट में आदित्य ओझा फाइनल हुए। निर्देशक चंदन सिंह ने कहा कि उन्हें एक ऐसे चेहरे की तलाश थी, जो कि कहानी के फ्रेम दर फ्रेम को सही से प्रेजेंट कर सके।

हमने कई अभिनेताओं से सम्पर्क किया, लेकिन कोई भी उस कैरेक्टर से न्याय करता हुआ नहीं दिखा। आखिर में हमें अभिनेता आदित्य ओझा का लुक टेस्ट लेने के बाद हमारी तालश खत्म हो गई। आदित्य ओझा को फाइनल करने के बाद मुख्य चुनौती, अभिनेत्री को फाइनल करने की थी।

भोजपुरी फ़िल्म जगत की स्थापित अभिनेत्रियों से मेरे फिल्म का किरदार मैच नहीं कर पा रहा था। काफी तलाश के बाग मुस्कान सैनी मिली। इसके चेहरे का हर एक्सप्रेशन और हाव भाव बिल्कुल वैसे था, जैसा मुझे फिल्म के किरदार के लिए चाहिए था। फ़िल्म के बाकी कलाकारों का चयन चरित्रों के मिजाज के हिंसाब किया गया है।

फ़िल्म जगत में इनके द्वारा निभाये गए किरदारों की संजीदगी देखकर रोल दिया गया है। अब फ़िल्म एक लोटा पानी की शूटिंग अब समाप्त हो गई है। जल्द ही इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुम्बई में शुरू किया जाएगा। फ़िल्म एक लोटा पानी से आदित्य ओझा के साथ मुस्कान सैनी डेब्यू कर रही हैं। वहीं इनके साथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार किरदार में नज़र आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+