Bhojpuri Industry News: ‘सारेगामा हम भोजपुरी सुपरस्टार’ प्रतियोगिता, 50 हज़ार की भीड़ से टॉप 5 का चयन

Bhojpuri Super Star News: भोजपुरी संगीत जगत की अग्रणी म्यूजिक कंपनी सारेगामा भोजपुरी द्वारा 'सारेगामा हम भोजपुरी सुपरस्टार' नाम से एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 50,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इनमें टॉप 5 लोगों को चुना गया।

'सारेगामा हम भोजपुरी सुपरस्टार' के टॉप 5 में नीतीश, अनूप, कृष्णा, श्रीरेंद्र और अंजली का चयन हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य उन प्रतिभाओं को पहचान और मंच प्रदान करना था, जिन्हें अक्सर उचित मंच नहीं मिल पाता है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथ भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने शिरकत की।

Bhojpuri Industry News Saregama Hum Bhojpuri Superstar competition selection of top 5 from the crowd of 50 thousand

भोजपुरी युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू भी ने सारेगामा के इस पहल की काफी सराहना की, उन्होंने कहा कि कि ऐसा मंच गायकों के लिए सारेगामा ने दिया है, जो इंडस्ट्री के लिए सौभाग्य की बात है। मैं चाहूंगा कि इस मंच का फायदा हर प्रतिभाशाली लोग उठाएं और अपने कला को सारी दुनिया में पहचान सारेगामा के माध्यम से दिलाएं।

भोजपुरी समुदाय में अपार प्रतिभा छुपी हुई है, लेकिन उचित अवसर और मंच के अभाव में ये प्रतिभाएं दुनिया के सामने नहीं आ पातीं। इसे ध्यान में रखते हुए, सारेगामा हम भोजपुरी ने इस अनोखे कार्यक्रम की शुरुआत की, जिससे भोजपुरी जनता को एक विस्तृत प्लेटफार्म मिला।

आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में 50,000 से अधिक प्रतिभागियों में ने भाग लिया था। सारेगामा हम भोजपुरी की ज्यूरी ने कड़ी मेहनत और जजमेंट के बाद 5 बेहतरीन प्रतिभाओं को चुना। इनमें नितेश राणा (बलिया), अनूप कुमार ओझा (बक्सर) कृष्णा यादव झकझोरिया (रोहतास), श्रीरेंद्र उपाध्याय (कैमुर) और अंजली राय( लखनऊ) से हैं।

टॉप प्रतिभाओं के चयन के साथ ही सारेगामा ने भोजपुरी जगत को टॉप 5 स्टार्स दिए हैं, जो भविष्य में इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। भोजपुरी श्रोताओं ने कहा कि सारेगामा भोजपुरी को इस तरह का कार्यक्रम आगे भी जारी रखना चाहिए ताकि भोजपुरी प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+