Bhopjpuri Song: समर सिंह और शिल्पी राज की कैमिस्ट्री ने मचाया धमाल, एक ही दिन में मिले लाखों व्यूज
भोजपुरी स्टार समर सिंह का नया गाना रिलीज 'कोको कोला ए सइयां' रिलीज हुआ है। गाने में एक्ट्रेस कोमल सिंह के डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।
बिहार, 3 अगस्त: इन दिनों भारत में सावन की धूम देखने को मिल रही है। आए दिन बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन भक्तों का माहौल दिखाई देता है। इस बीच भोलेनाथ को याद कर भोजपुरी के स्टार समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना रिलीज हुआ है। सावन के माहौल में इस जोड़ी का रिलीज हुए इस नए गाने के बोल 'कोको कोला ए सइयां' है। गाने में एक्ट्रेस कोमल सिंह के कमाल के डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं।

वायरल हो रहा गाना
इस गाने में एक्टर समर सिंह कोमल के साथ कांवड़िए के अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही अभिनेता बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो कांवड़ यात्रा कर समर के सामने उन्हें समोसे का लालच आ जाता है और वह अचानक समर से कोका कोला की डिमांड करती हैं। लेकिन एक्ट्रेस की इस डिमांड को नकारते हुए भोलेनाथ की भक्ति में लीन समर सिंह ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, 'पहले भोलेनाथ पर जल चढ़ा दो फिर तुमको सब कुछ खिलाऊंगा'।
गाने को मिले लाखों व्यूज
भोजपुरी गाना 'कोको कोला ए सइयां' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को शिल्पी राज और समर सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके वीडियो को कोमल सिंह पर फिल्माया गया है. इसके राइटर हरिंद्र हरियाली हैं। गाने को म्यूजिक एडिआर आनंद ने दिया है। इस गाने को अब तक 356,551 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाने के रिलीज होने के कुछ देर बाद ही इसे हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications