दो हीरोइनों के प्यार में फंस गए रितेश पांडे, कहा- एक तरफ राधा रानी दूसरी तरफ मीरा दीवानी
रितेश पांडे का नया गाना 'एक तरफ है राधा रानी दूसरी तरफ मीरा दीवानी' रिलीज हो गया है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।
बिहार, 29 जूनः भोजपुरी फिल्मों के फेमस एक्टर रितेश पांडे अपनी एक्टिंग के साथ साथ बेहतरीन गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज होने के तुरंत बाद ही वायरल हो जाता है। उनके म्यूजिक वीडियोज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अब रितेश पांडे का नया गाना 'एक तरफ है राधा रानी दूसरी तरफ मीरा दीवानी' रिलीज हो गया है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। उनका ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म 'एमएलए दर्जी' का है।

दो हीरोइनों के बीच फंसे हैं हीरो
भोजपुरी गाना 'एक तरफ है राधा रानी दूसरी तरफ मीरा दीवानी' के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने में देखा जा सकता है कि रितेश पांडे एक नहीं बल्कि दो-दो एक्ट्रेस के प्यार में फंसे हुए हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वह किसकी ओर जाएं। उन दोनों हीरोइनों में से एक एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और दूसरी चांदनी सिंह हैं। अब तक फिल्म 'एमएलए दर्जी' के कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं और इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि मूवी के लीड हीरो दो-दो हीरोइनों के चक्कर में पड़े होते हैं। उनकी शादी पहले तो मणि से हो जाती है। वहीं उनको प्यार चांदनी सिंह से होता है। इसी प्यार की जद्दोजहद के बीच रितेश पांडे फंसे होते हैं, जिसे एक बार फिर से उनके नए गाने के माध्यम से दिखाया गया है। गाना एक तरफ है राधा रानी दूसरी तरफ मीरा दीवानी में राधा चांदनी सिंह और मीरा मणि को दिखाया गया है।
साहिल खान के म्यूजिक ने मचाया धमाल
इस गाने को शाहिद माल्या ने गाया है और म्यूजिक साहिल खान ने दिया है। इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले इसे बनाया गया है। इस फिल्म में रितेश पांडे, मणि भट्टाचार्य और चांदनी सिंह के अलावा संजय पांडे, मनोज टाइगर, महेश आचार्य, गौरी शंकर और पप्पू यादव भी अहम रोल में नजर आएंगे। इसके प्रोड्यूसर दीपक शाह हैं और डायरेक्टर धीरू यादव हैं। वहीं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर साहिल खान हैं।












Click it and Unblock the Notifications