Birth Day Special: गांव की गलियों से निकल कर भरी सपनों की उड़ान, आज करोड़ों के मालिक हैं रत्नाकर कुमार
Bhojpuri Film Maker: भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म मेकर और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार का आज (20 मार्च) जन्मदिन है। निर्माता रत्नाकर कुमार के जन्मदिन पर लगा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी फिल्म जगत की दशा और दिशा दोनों ही बदल दी है। उन्होंने इंडस्ट्री को एक नया विजन दिया है, जिसके तहत आज महिला दर्शक भी सिनेमाघरों में जाकर भोजपुरी फिल्मों का लुफ्त उठा रही हैं।

रत्नाकर कुमार पिछले कई वर्षों से भोजपुरी इंडस्ट्री में अलग और हटके कंटेंट दे रहे हैं। जिससे इंडस्ट्री की अलग पहचान बनी है। इन्होंने अपनी कंपनी के माध्यम से कई नए कलाकारों को भी चांस दिया जो आज इंडस्ट्री के दिग्गजों कलाकारों की श्रेणी में शुमार है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने इंडस्ट्री को आगे बढ़ने के लिए अच्छे कंटेंट पर ध्यान दिया। यही वजह है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की ज़्यादातर फिल्में हिट से सुपरहिट साबित हो रही हैं। आज हर आर्टिस्ट रत्नाकर कुमार के साथ काम करना चाहता है।
रत्नाकर कुमार अपने सभी कलाकारों मोटिवेट करते हैं, साथ ही उन्हे काम करने की आज़ादी भी देते हैं। इससे सेट पर एक पारिवारिक माहौल तैयार होता है और कलाकार खुल कर परफॉर्म कर पाते हैं। निर्माता रत्नाकर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि फिल्में समाज का आईना है।
फिल्म को आप जैसे पेश करेंगे दर्शक उसको वैसे ही ग्रहण करेंगे। हम समाज को उस भोजपुरी माटी से रूबरू करते है। जिसे आज कई लोग भूल गए हैं। हम अपनी फिल्मों में गांव देहात के परिवेश के साथ साथ मार्डन सोसायटी भी दिखते हैं।
दर्शक उस संवाद से जुड़ सके। आज मेरे जन्मदिन पर मुझे सुबह से फोन, मैसेज व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दी जा रही है। जिसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देता हूं। आपको बता दें कि रत्नाकर कुमार की वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले कई फिल्में रिलीज हुई हैं जो सुपरडुपर हिट रही है। गांव कि गलियों से निकलकर मेहनत के बलबूते आज रत्नाकर कुमार करोड़ों के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications