प्रोड्यूसर नीतू चंद्रा लेकर आ रही ‘करियट्ठी’, फिल्म निर्माण से जुड़ी चर्चा में बिहार को लेकर कही ये बात

Bihar News: देशवा, मिथिला मखान और जैक्सन हॉल्ट जैसी बिहारी भाषा की फिल्म बनाने वाली चंपारण टॉकीज एक बार फिर से अपनी नई फिल्म लेकर आ रही है, जिसका नाम "करियट्ठी" है। यह फिल्म भोजपुरी भाषा में बनाई जाएगी और एक बार फिर इस फिल्म में बिहारी प्रतिभा को मौका मिलेगा।

बिहार से लेकर हॉलीवुड में अपना नाम कमा चुकी फिल्म की प्रोड्यूसर और मशहूर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दो भोजपुरी और एक मगही फिल्म लेकर आ रही हैं। मैं और मेरा भाई नितिन चंद्र पिछले 12 वर्षों से बिहार में फिल्म निर्माण के ज़रिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

Producer Neetu Chandra is new bhojpuri film Kariatthi, said this about Bihar in the discussion

हमारी फिल्मों में कलाकार टेक्नीशियन लोकेशन सब कुछ में बिहार के लोगों को मौका मिलता है इसकी यही वजह है। हमारा मकसद यह है कि मनोरंजन के क्षेत्र में हमारे प्रदेश का विकास हो और यहां फिल्मों का माहौल बने और लोगों को रोजगार मिले। जो लोग वर्षों थिएटर करते हुए अपनी जिंदगी काट देते हैं, उन्हें पहचान मिले। और बिहार की प्रतिष्ठा दुनिया भर में और बढ़े।

नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि जब हम बिहार में फिल्म की शूटिंग कर रहे होते हैं तो कहीं ना कहीं हम यहां कुछ लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करते हैं। अभिनेता, ट्रांसपोर्ट, मेक अप आर्टिस्ट, कैटरिंग आदि कई चीजों में 30 दिनों तक हम लोगों को रोजगार से जोड़ पाते हैं।

सोचिए, अगर यहां एक साथ 10 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होने लगे तो बिहार के लोगों को और कितनी अधिक मात्रा में रोजगार मिलेगा! हमारा यही प्रयास है और इसके लिए हम पिछले 12 सालों से निरंतर लगे हुए हैं।

नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने अपनी फिल्म "करियट्ठी" को लेकर भी बातचीत की और कहा कि यह प्योर बिहारी भाषा का शब्द है। हमारे समाज में जब किसी लड़की का रंग काला या एवरेज होता है, तब बचपन से ही घर में और सोसाइटी में अलग-अलग तरह की बातें होने लगते हैं। लोगों के अलग सोच देखने को मिलते हैं। ऐसे में घर वालों का सपोर्ट जब मिले तो वह एवरेज लड़कियां भी अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ती हैं। इसके लिए इंस्पिरेशन जरूरी है। हमारी फिल्म कुछ इसी के इर्द-गिर्द है।

हम इस फिल्म को भोजपुरी में बना रहे हैं। इसके अलावा एक और भोजपुरी और एक मगही फिल्म लेकर आ रहे हैं। "करियट्ठी" अगले 6 महीने में रिलीज करने की योजना है इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री NSD से हैं। उन्होंने भोजपुरी में भी काम किया है।

नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार भी हमारी फिल्म में कास्ट और क्रू से लेकर हर कुछ बिहार के लोग ही होंगे। उन्होंने फिल्म नीति के बारे में भी बात की और कहा कि नितिन और मैं पहली बार 9 साल पहले फिल्म नीति बनाकर सरकार को दी थी, मगर सरकार और अधिकारियों की फेर बदल से यह मामला टलता गया। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही लागू होगी क्योंकि फिल्म नीति ऐसे ही लागू नहीं होती इसके लिए सरकार की ओर से बजट भी होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+