पॉवर स्टार फ़िल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो गर्दा ही उड़ा देगी, रंगदारी गाने के रिलीज पर बोले निर्माता समीर

Bhojpuri Song Rangdari: टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और मधु शर्मा के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म पॉवर स्टार का नया सांग रंगदारी रिलीज किया गया हैं। इस गाने को पवन सिंह और खुशी कक्कर ने साथ मिलकर गाया है।

भोजपुरी गाना रंगदार में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री डिंपल सिंह भी कदम से कदम मिलाते नज़र आ रही है। दोनों की केमेस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में पवन सिंह का डैसिंग लुक दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उसके ऊपर डिंपल सिंह मदमस्त कर देने वाली अदाएं भी लोगों को दीवाना बना रही है।

Power Star Bhojpuri film will blow your mind producer Sameer said on the release of Rangdari song

पवन सिंह गाने में राउडी अदांज से डिंपल सिंह को अपने पर हावी नहीं होने दे रहे हैं। वही डिंपल उनको अपनी कातिलाना अदाओं से अपनी तरफ़ खींचने की भरपूर कोशिश कर रही है। वहीं पवन सिंह भी डांस क्लब में धमाकेदार एंट्री से लोगों को भा रहे हैं। एक्ट्रेस डिम्पल सिंह भी क्लब डांसर के रूप में काफी जच रही हैं।

गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा की ये मेरी फिल्म पॉवर स्टार का बहुत ही बेहतरीन सांग है। जिसे आप सभी जनता जनार्दन अपना प्यार और आशीर्वाद दे। इस गाने में मेरे साथ डिंपल सिंह ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है। निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब ने कहा कि ये फिल्म बहुत ही जल्द दर्शकों के बीच आने वाली है।

हम एक दम अस्वस्थ है कि जब भी ये फ़िल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो गर्दा ही उड़ा देगी। यही कारण है कि हम फ़िल्म का एक एक सांग धीरे धीरे दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं। ये बहुत ही शानदार तरीके से बनाया गया है। जिसे आज दर्शकों ने सीधे सर आखों पर बैठा लिया है। इस प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+