Bhojpuri Film: ‘होलिका दहन’ मूवी सेट से वायरल हुई कुंदन और काजल की तस्वीर, अभिनेता ने कही ये बात

Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कुंदन भारद्वाज एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं। वे बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। वे अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कभी नेपाल, थाईलैंड, दुबई, बैंकाक, मुंबई, यूपी-बिहार तो कभी गुजरात में रहते हैं।

कुंदन भारद्वाज इन दिनों अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म होलिका दहन को लेकर गुजरात में शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में कुंदन ने भोजपुरी इंडस्ट्री की चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी के साथ यूपी के सुरताल की शूटिंग खत्म की थी। अब वही जोड़ी एक बार फिर से भोजपुरी फ़िल्म होलिका दहन में नजर आने वाली है।

Kundan and Kajal s picture from Bhojpuri Film Holika Dahan movie set went viral actor said this

कुंदन भारद्वाज और काजल राघवानी के मूवी सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। होलिका दहन की कहानी कोई धार्मिक स्टोरी नहीं है बल्कि ये तो हॉरर और एक्शन फिल्म का कॉम्बिनेशन है। इसमें दर्शकों को कभी हंसी, तो कभी रोना आएगा।

एक्शन के साथ डरावने सीन देखकर आप भी अपनी आंखें बंद कर लेंगे। खैर अब यह कह सकते हैं कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अब अच्छे और अलग कंटेंट पर भी काम होने लगा है। वहीं होलिका दहन फिल्म को लेकर कुंदन भारद्वाज ने कहा कि मेरी ये फिल्म बहुत ही जानदार शानदार होने वाली है।

फिल्म में एक बार फिर से मेरे काजल राघवानी है, जिनके साथ काम करके मुझे पहले भी बहुत मजा आया है। ये फिल्म हर मायने में भोजपुरी सिनेमा के स्तर को एक और नए आयाम तक लेकर जाने वाली है। क्योंकि इसमें वही घिसीपिटी कहानी नही है।

इसमें आपको एक्शन रोमांस के साथ हॉरर का भी तड़का देखने को मिलने वाला है। है। फिल्म की शूटिंग पूरी बॉलीवुड स्टाइल में कई जा रही है इसे देखकर कोई कह नहीसकेगा कि ये भोजपुरी फ़िल्म है। वहीं फ़िल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर ने कहा कि फिल्म का जॉनर लोगों के जहन में बैठ जाने वाला है दर्शक इसे बार बार सिनेमाघरों में जाकर देखने वाले हैं। क्योंकि इस मे हर फलेवर मिलने वाला है।

आपको बता दें कुंदन भारद्वाज ने हिंदी, नेपाली और भोजपुरी भाषा में काम किया है। इन्होंने अपने कैरियर में कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। कुंदन की मिशन चायना, देववाणी, सुरताल जैसी कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। वही एक्शन रोमांस से भरपूर साम्राज्य, माया के रंग( कलर्स ऑफ लव), दबदबा जैसी फिल्में फ्लोर पर जाने को रेडी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+