‘प्यार के बंधन’ का फर्स्ट लुक आउट, खेसारी लाल ने कहा यह फिल्म नहीं, रिश्तों को महसूस करने वाली दास्तां है

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Movie: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल की नई फिल्म प्यार के बंधन' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म के बार में कहा जा रहा है कि यह सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है। बड़े स्तर पर मूवी का निर्माण किया गया है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा। फिल्म के फर्स्ट लुक को देख कर लग रहा है सर्दी के मौसम में भोजपुरी सिने गलियारी का तापमान बढ़ने वाला है।

'प्यार के बंधन' फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज ने कहा कि यशी फिल्म्स एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर तैयार है। हमने फिल्म को बड़ी संजीदगी से बनाया है, हमारी फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कहानी है, जो दर्शकों को मनोरंजन के उच्चतम स्तर तक ले जाएगी। फिल्म पारिवारिक है, इसलिए मैं यही कहूंगा कि सभी इस फिल्म को अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ देखें।

Khesari lal Yadav Upcoming Bhojpuri Movie Pyar k Bandhan First Look Out, Actor Said This

भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव ने कहा कि 'प्यार के बंधन' फिल्म नहीं, रिश्तों को महसूस करने वाली दास्ता है। मुझे जब इस फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी, तब मुझे लगा था कि इस फिल्म के किरदार को मुझे जीना चाहिए। एक कलाकार के रूप में मेरे दिल और मन ने इस फिल्म की हामी भर दी थी।

आज यह फिल्म बनकर तैयार है और इसका फर्स्ट लुक आप सभी लोगों के सामने है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी का महत्वपूर्ण दौर है, जिसमें हम सब मिलाकर एक से बढ़कर एक सिनेमा लेकर आ रहे हैं. इसमें दर्शकों का सहयोग भी सराहनीय रहा है. मैं आशा करता हूँ कि यह फिल्म भी उन्हें पसंद आएगी।

आपको बता दें कि फिल्म 'प्यार के बंधन' के निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक अनंजय रघुराज और लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा, कृष्णा बेदर्दी और शुभम तिवारी हैं। गीतकार अरबिंद तिवारी, कृष्णा बेदर्दी, अंकित तिवारी, दुभ दयाल सोहरा, राकेश निराला और विनय निर्मल हैं। छायांकन वासु और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफी रिकी गुप्ता और महेंद्र सिंह ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+