Bhojpuri Song: काजल राघवानी को देख मचल गए खेसारी लाल यादव, रोमांस देख फैंस के छूटे पसीने

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘कूलर कुर्ती में' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

बिहार, 31 जुलाई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल अपनी गायकी से हमेशा चर्चा में रहते हैं और यही वजह है कि फैंस उन्हें और उनके गानों को काफी पसंद करते हैं। उनका जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो हर गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लग जाता है। इन दिनों उनका एक और गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

khesari lal yadav

खेसारी लाल यादव का ट्रेंड हुआ गाना
खेसारी लाल यादव का एक गाना का टाइटल है 'कूलर कुर्ती में' जो कि साल 2018 में रिलीज हुआ था इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। भले ही ये गाना पहले का रिलीज हुआ है लेकिन इस गाने को यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव पसीना हुई काजल को कूलर कुर्ती में लगाने को कहते हैं।

अब तक मिले इतने व्यूज
खेसारी लाल यादव का ये गाना फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 306,699,499 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं श्याम देहाती ने इस गाने को लिखा है और रजनीश मिश्रा ने इसे म्युजिक दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव काफी अच्छे एक्प्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, ये पहली बार नहीं हुआ जब उनका कोई गाना दोबारा ट्रेंड में आया है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके गाने धमाल मचाते रहते हैं। यही नहीं उनके हर गाने को फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है। उनके किसी भी गाने की बात करें तो उस करोड़ों बार से देखा गया होगा। यही वजह है कि खेसारी लाल यादव के नए गाने के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+