भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव का दिखेगा नया अवतार, 'पंडित लुक' में पोस्टर आउट

Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Movie: भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। इसमें खेसारी लाल यादव का बहुत ही अलग तेवर में दिख रहा है। पंडित की भूमिका में वह अपने हाथ से घंटा खींचते हुए नज़र आ रहे हैं, इससे लगता है कि फिल्म बहुत ही धमाकेदार होने वाली है।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में 'रंग दे बसंती' के फिल्म की दिग्गज हस्तियों ने ख़ास बातचीत की। निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह ने कहा कि इस फिल्म की यूएसपी इसकी बेजोड़ कहानी है जो दर्शकों को अपनी और आकर्षित करेगी और उन्हें खूब पसंद आएगी। फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी हम जल्द ही अनाउंस करेंगे।

Khesari Lal Yadav new avatar will be seen in Bhojpuri film Rang De Basanti, poster out in Pandit look

यह फिल्म बेहद खास है और इसे हमने पूरी भव्यता के साथ बनाया है, तो हम उम्मीद करेंगे कि दर्शकों का भी प्यार खूब मिले। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव इंट्रोड्यूस हो रहे हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है यह जब फिल्म रिलीज होगी तब दर्शकों को भी महसूस होगा।

खेसारी लाल यादव ने भी फिल्म "रंग दे बसंती" को लेकर फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की तारीफ की है। खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से मनोरंजक है। हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है दर्शक इसे जाकर सिनेमा घरों में देखें और फिल्म देखने के बाद और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें तभी हमारा सिनेमा भी आगे बढ़ेगा।

निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि हमने इस फिल्म को कड़ी मेहनत से बनाई है। हमने इस फिल्म की शूटिंग जम्मू कश्मीर, आजमगढ़, अयोध्या और मुंबई में शूटिंग की है। फिल्म के लोकेशन कहानी के अनुसार हैं, जो फिल्म की खूबसूरती को बढ़ाने वाली है। फिल्म के गीत संगीत भी लाजवाब हैं, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+