Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया धमाका, ‘साड़ी के प्लेट’ गाना तेज़ी से हो रहा वायरल
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया गाना 'साड़ी के प्लेट' मंगलवार को रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नवोदित अभिनेत्री कनिष्का नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी ने इस गाने में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
रोमांस और मनोरंजन से भरपूर यह गाना हर तरफ तेजी से वायरल हो रहा है। 'साड़ी के प्लेट' एक रोमांटिक गाना है, जिसमें भोजपुरी संगीत के सभी तत्व,मस्ती, रोमांस और ऊर्जा को शानदार ढंग से पेश किया गया है। गाने को लेकर खेसारीलाल यादव कहते हैं कि 'साड़ी के प्लेट' एक ऐसा गाना है जो हर किसी के दिल के करीब होगा।

मैंने और शिल्पी राज ने इसे पूरी शिद्दत से गाया है, और कनिष्का के साथ मेरी केमिस्ट्री को दर्शकों ने जितना प्यार दिया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। हमारी टीम ने वीडियो पर बहुत मेहनत की है, खासकर लक्की विश्वकर्मा, आर्य शर्मा और पूरी टीम का इसमें बड़ा योगदान है।
फैंस का प्यार और समर्थन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, और इस गाने को जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं। आगे भी मैं अपने फैंस के लिए ऐसे ही बेहतरीन गाने लाता रहूंगा। इस गाने को आर जे म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
गाने की बेहतरीन फिल्मांकन और एडिटिंग ने इसे और भी मनोरंजक बना दिया है। राहुल यादव ने D.O.P के तौर पर इस गाने की शूटिंग को संभाला है, जबकि एडिटर आनंद कुमार संतु ने इसे पूरी तरह से रचनात्मक रूप दिया है। गाने के निर्माण में प्रोडक्शन हेड आकाश विश्वकर्मा और कला निर्देशन में आर्यन उदयराज का अहम योगदान रहा है। गाने के डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन हैं।












Click it and Unblock the Notifications