Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhojpuri Film: खेसारी लाल यादव और लोकेश मिश्रा का अलग है 'अंदाज', निर्माता ने फिल्म को लेकर कही ये बात

Bhojpuri Movie: ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव, प्रोड्यूसर लोकेश मिश्रा, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की तिकड़ी में बनी भोजपुरी फ़िल्म 'अंदाज' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फ़िल्म दशहरा पर पूरे भारत में रिलीज की जाएगी। इस फ़िल्म का ट्रेलर वेव म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था।

फ़िल्म के ट्रेलर में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, बिग बॉस फेम अर्शी खान और कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री सोनिका गौड़ा की अनोखी केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। पाँच मिनट का यह ट्रेलर देखकर पूरी फिल्म देखने का उत्साह बढ़ा रहा है।

Khesari Lal Yadav and Lokesh Mishra Bhojpuri Film Andaz producer said this my dream project

इस ट्रेलर में खेसारी लाल यादव पहले फ्रेम में अधेड़ उम्र के लुक में सफेद शर्ट पैंट पहने जबरदस्त फाइट करते हुए दिख रहे हैं। उसके बाद एक के बाद फ्रेम में वे अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीतते हुए दोनों एक्ट्रेस के साथ अलग अलग अंदाज में नजर आते हैं। कुछ मिनट में कानूनी जंग में उलझे हुए भी वे नजर आ रहे हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह दिख रहा है कि जहां एक हीरोइन उन्हें कानून के जाल में फंसा रही है तो दूसरी हीरोइन कानून के शिकंजे से निकालने की कोशिश कर रही है। कुल मिलाकर फ़िल्म अंदाज का यह ट्रेलर काफी मजेदार है। जो दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए फ़िल्म निर्माता लोकेश मिश्रा ने बताया कि 'साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म 'अंदाज' दुर्गा पूजा यानि दशहरा के शुभ अवसर पर पूरे भारत के सिनेमाघरों में दस्तक़ देगी। इस फ़िल्म का सब्जेक्ट बहुत यूनिक हैं और यह फ़िल्म मेरे लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है।

दर्शकों को इस फ़िल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी। आप सब से भोजपुरी सिनेमा को सपोर्ट करने की अपील करता हूँ कि आप लोगों दशहरे के शुभावसर पर अंदाज को देखने जरूर आए।

लोकेश मिश्रा ने आगे कहा कि इस फिल्म के खेसारी लाल यादव का एक अनोखा अवतार देखने को मिलेगा। जिसमें वे सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करते हुए नजर आएंगे। फिल्म अंदाज को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार इमोशनल, एक्शन और रोमांस दोनों का बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

आपको बता दें कि फ़िल्म 'अंदाज' के निर्माता लोकेश मिश्रा रोहतास सासाराम (ग्राम पतियां, पोस्ट नहुना) बिहार के मूल निवासी हैं। उन्होंने मुंबई में रहकर पवन सिंह के साथ 'क्रेक फाईटर', दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ 'राजा डोली लेके आजा' बना चुके हैं। बतौर निर्माता उनकी आने वाली फिल्म 'अंदाज' के अलावा अरविंद अकेला कल्लू के साथ 'जलवा' आने वाली है। इसके अलावा और भी कई फिल्में आने वाली हैं। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+