फेमस एक्ट्रेस ने Bhojpuri Industry के काले सच से उठाया पर्दा, खेसारी लाल यादव पर गंदे और गंभीर आरोप

Bhojpuri Film Industry Controversy: फिल्मी दुनिया जितनी हसीन लगती है, पर्दे के पीछे की सच्चाई उतनी ही ज़्यादा कड़वी होती है। ताज़ा मामला भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के विवाद से जुड़ा हुआ है। काजल द्वारा खेसारी पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में यह विवाद अब दो व्यक्तियों के बीच का नहीं रहा, बल्कि यह पूरे फिल्म उद्योग के लिए गंभीर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि आए दिन इंडस्ट्री से इस तरह के मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। काजल और खेसारी के विवाद के बाद लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Bhojpuri Fim Industry Controversy

भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े हुए कुछ लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर काजल और खेसारी के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंन कहा कि खेसारी लाल यादव एक कामयाब अभिनेता हैं, इस वजह से इंडस्ट्री और लोगों के बीच उनका काफी ज़्यादा प्रभाव है।

काजल राघवानी ने जो खेसारी पर आरोप लगाये हैं, इससे साफ ज़ाहिर होता है कि अपने प्रभाव का ग़लत इस्तेमाल करते हुए खेसारी एक महिला को डराने और धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। काजल राघवानी ने खेसारी पर शोषण का आरोप लगाया है।

काजल राघवानी का यह आरोप सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह बॉलीवुड समेत कई अन्य उद्योगों में भी महिलाओं के साथ होने वाले शोषण की पोल खोल रहा है। काजल राघवानी ने अपनी खामोशी तोड़कर खुद की मुश्किलें बढा ली हैं।

अभिनेत्री जब तक खामोश रहती है, तब तक तो उसे इंडस्ट्री में मान सम्मान और काम मिलता है। इंडस्ट्री की काली सच्चाई खोलने के बाद, इंडस्ट्री के तथाकथित सुपरस्टार और डायरेक्टर अभिनेत्री को किनारे कर देते हैं। उसे किसी प्रोजेक्ट में काम नहीं दिया जाता है।

अभिनेत्रियों को सच बोलने के बाद अगर काम मिलता भी है तो अपनी इज़्ज़त का सौदा करने के बाद, जिसका वीडियो बनाकर रख लिया जाता है। बाद में उसी के आधार पर ब्लैकमेल किया जाता है। जैसा कि अभी काजल राघवानी के साथ हो रहा है।

काजल ने बहुत ही मुश्किल कदम उठाते हुए अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। एक तरफ जहां हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस तरह के मामले सामने आना दर्शाता है कि समाज में अभी भी बहुत कुछ बदलना बाकी है।

Disclaimer: यह लेख केवल उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कोई भी आरोप लगाने का इरादा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+