Bhojpuri Film: नये साल में काजल राघवानी के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते नज़र आएंगे जय यादव

Bhojpuri Film: भोजपुरी अभिनेता जय यादव नये साल की शुरुआत नये अंदाज में करने वाले हैं। इसके तहत उनकी फिल्म 'तुझको ही दुल्हा बनाऊंगी' आने वाली है। इस मूवी में उनके अपोजिट इंडस्ट्री की सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी नजर आने वाली हैं। जय यादव के लिए यह फिल्म बेहद ख़ास होने वाली है।

'तुझको ही दुल्हा बनाऊंगी' के निर्माता नवीन कुमार शर्मा हैं और इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म की बात की जाए तो यह एक शुद्ध सामाजिक पटकथा वाली फिल्म है, जिसमें कहानी के साथ-साथ, गीत संगीत भी रोमांचक होने वाला है।

Kajal Raghwani And Jai Yadav on screen romance in New Bhojpuri Movie Tujhko Hi Dulha Banaungi

फिल्म को लेकर जय यादव भी उत्साहित हैं, वे कहते हैं कि फिल्म 'तुझको ही दुल्हा बनाऊंगी' का राजश्री स्टाइल में बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है। ग्राउंड जीरो इंक प्रस्तुत फिल्म 'तुझको ही दुल्हा बनाऊंगी' में जय यादव और काजल राघवानी ऑन स्क्रीन रोमांस करते नज़र आएंगे।

काजल राघवानी को जय यादव ने कहा कि काजल इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा हैं। उनके साथ इस फिल्म में काम करने का अनुभव खास होने वाला है। उम्मीद है कि हमारी जोड़ी भोजपुरी के दर्शकों को पसंद आएगी। वह सहज और बड़े दिल की हैं, उनके साथ काम करने में मजा आने वाला है।

फिल्म में हम दोनों का किरदार एक दूसरे का पूरक होने वाला है, वहीं, फिल्म में अवधेश मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसलिए मुझे भोजपुरी के दर्शकों से बस यही उम्मीद है कि वे हमारी फिल्म को अपने परिवार के साथ मिलकर देखें और हमें अपना प्यार और आशीर्वाद दें।

आपको बता दें कि फिल्म 'तुझको ही दुल्हा बनाऊंगी' में जय यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, राम सुजान सिंह, बीना पाँडे, राहुल श्रीवास्तव, शिव कुमार, बबलू ख़ान, कृष्णा कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता नवीन क़ुमार शर्मा हैं, निर्देशक अजय गुप्ता हैं, लेखक सभा वर्मा हैं, संगीतकार यश क़ुमार हैं, डीओपी शत्रुघ्न तिवारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+