'हर हर शंभू' का भोजपुरी वर्जन मचा रहा धूम, फरमानी नाज के बाद अब इस सिंगर का वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 25 अगस्त: ओडिशा की रहने वाली अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा का गाना 'हर हर शंभू' आज हर किसी की जुबान पर है। भोलेनाथ का यह गाना जमकर वायरल हुआ है। इसे यूपी की फरमानी नाज ने अपनी आवाज में गाया तो भी यह वायरल हो गया। हालांकि, वह इसको लेकर विवादों में आ गईं। अब इस गाने का भोजपुरी वर्जन सामने आया है। भोजपुरी सिंगर अनु दुबे ने भी शिव भजन रिलीज कर दिया है।

भोले के भक्तों को पसंद आ रहा 'हर हर शंभु' का भोजपुरी वर्जन

भोले के भक्तों को पसंद आ रहा 'हर हर शंभु' का भोजपुरी वर्जन

भोजपुरी की फेमस सिंगर अनु दुबे का 'हर हर शंभु' गाना काफी पसंद किया जा रहा है। अनु के गाने 'हर हर शंभु शंकर' ने लोगों का दिल जीत लिया। अनु ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 'हर हर शंभु' गाने को रिलीज किया है। भोलेनाथ के भक्तों और म्यूजिक लवर्स को सिंगर का नया गाना काफी पसंद आ रहा है।

Recommended Video

    Farmani Naaz के बाद bhojpuri में गाया 'har har shambhu' छाया | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    हाथ में त्रिशूल और रुद्राक्ष की माला, भोले का नाम जपती दिखीं अनु दुबे

    हाथ में त्रिशूल और रुद्राक्ष की माला, भोले का नाम जपती दिखीं अनु दुबे

    वीडियो में अनु दुबे भगवा रंग में रंगी दिख रही हैं। उनके एक हाथ में त्रिशूल है और वो रुद्राक्ष की माला पहने भोलेनाथ का नाम जपती दिख रही हैं। अनु दुबे एंटरटेंमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ शिव पर बना ये गाना जमकर वायरल हो रहा है। बता दें, म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी सिंगर अनु दुबे का ड्रेसअप काफी हद तक अभिलिप्सा पांडा से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। गाने में वह पूरी तरह शिव भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। गाने के लिरिक्स आरआर पंकज ने लिखे हैं। इसके अलावा म्यूजिक चंदन सिंह ने दिया है। दीपक शर्मा ने म्यूजिक वीडियो को कोरियोग्राफ किया है।

    'हर-हर भोले नमः शिवाय'

    'हर-हर भोले नमः शिवाय'

    बता दें, इस गाने के लिरिक्स में कुछ बदलाव किए गए हैं, लेकिन म्यूजिक को वैसा ही रखा गया है। गाने को 'हर-हर भोले नमः शिवाय' कर दिया गया है। यह गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में ऑरिजनल संस्कृत श्लोकों की जगह केवल हिंदी के शब्दों का प्रयोग किया गया है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+