भोजपुरी फिल्म ‘बेटी हो तो ऐसी’ में गुंजन पंत का क्या है किरदार, अभिनेत्री ने कहा- खास संदेश देगी मूवी

Bhojpuri Film Beti Ho To Aisi: कहते हैं कि बेटियां हमारे आसपास के परिदृश्य में अपने हुनर , अपनी काबिलियत से समाज का रुख तय करती हैं कि हमारा समाज किस तरफ जाएगा । बिन बेटियों के हमारे समाज की परिकल्पना ही अधूरी है।

महिला सशक्तिकरण के साथ समाजिक उत्थान और उतार चढ़ाव से परिपूर्ण कहानी पर बनी फिल्म 'बेटी हो तो ऐसी' में मुख्य भूमिका निभाकर गुंजन पंत सुर्खियों में छाई हुई हैं। भोजपुरी फ़िल्म जगत में कई फिल्में कर चुकी गुंजन पंत अपनी इस फ़िल्म को लेकर खासी उत्साहित हैं।

Bhojpuri Film Beti Ho To Aisi

अपनी इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए कहती गुंजन सिंह कहती हैं कि, इस फ़िल्म को खासकर हमारी बेटियों को देखना चाहिए। बेटियों को सशक्त भारत की तस्वीर बनाते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही यह भी दिखाया गया है कि समाज मे बेटियों का शिक्षित होना कितना ज़रूरी है।

बिना शिक्षा कोई समाज समृद्ध नहीं हो सकता। समृद्धि की राह में अशिक्षा बहुत बड़ी बाधक है। गुंजन पंत कहती हैं कि आजकल वो जो भी फिल्में कर रही हैं, हर फिल्मों में उनकी भूमिका अलग-अलग परिदृश्य के ज़रिए समाज के अंदर की सच्चाई को दिखाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

फ़िल्म में अपनी भूमिका पर बात करते हुए, गुंजन पंत ने कहा कि फ़िल्म में मां-बाप की पांच बेटियों में सबसे बड़ी बेटी का किरदार निभा रही हैं। उसके ऊपर कई प्रकार की जिम्मेदारियों का बोझ है। यह फ़िल्म आने वाले समय में यह बताने के लिए जानी जाएगी कि, लड़कियां किसी भी मायने में पुरुष से कम नहीं हैं।

फ़िल्म में वो शिक्षा और अशिक्षा के महत्व को भी दर्शाया गया है। इस आधुनिक युग में आज के लड़कियों की समाज में वास्तविक स्थिति के की भी कोशिश फ़िल्म में की गई है। हमारे समाज के लोगों को यह फ़िल्म बहुत ही शानदार संदेश देगी। जल्द ही दर्शकों के लिए फ़िल्म धमाल मचाने के लिए आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+