Bhojpuri Movie: निर्माता रत्नाकर कुमार की सनम का फर्स्ट लुक आउट, अनोखे अंदाज में नजर आए राहुल और मेघाश्री
Bhojpuri Movie Sanam First Look Out: वर्ल्ड वाइड और जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत निर्माता रत्नाकर कुमार फिल्म अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'सनम' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने भोजपुरी दर्शकों के दिलों में फिल्म को लेकर उत्सुकता जगा दी है। सनम के फर्स्ट लुक में राहुल शर्मा और मेघाश्री का अनोखा अंदाज देखने को मिला।
पोस्टर में राहुल शर्मा और मेघाश्री की जोड़ी मानो राधा और कृष्ण की तरह नजर आ रहे हैं। की जोड़ी बनाई गई है। पोस्टर में हल्के हरे रंग का कुर्ता और काले रंग का पजामा पहने मेघाश्री पर अपने प्यार बरसते हुए गुलाब की पत्तियां फेक रहे हैं।

मेघाश्री मोरीनी की तरह हवा में उड़ने को तैयार दिखाई दे रही हैं। कुल मिलाकर इस फ़िल्म का यह फर्स्ट लुक बहुत शानदार और मनोहरी बनाया गया है। फिल्म सनम को लेकर फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'हमने फ़िल्म सनम का फर्स्ट लुक लांच कर दिया है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया है।
हम हमेशा ही दर्शकों की पंसद को ध्यान में रखकर फिल्मों का निर्माण करते हैं। सनम भी एक बेहतरीन कहानी के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फ़िल्म की कहानी जबरदस्त है और इसकी मेकिंग भी बड़े स्तर पर की गई है। वहीं राहुल शर्मा फिल्म सनम के फर्स्ट लुक को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
राहुल ने कहा कि मैं और मेघाश्री पहली बार पर्दे पर साथ आने वाले हैं जिसको लेकर ममैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। क्योंकि उनके साथ काम करके ऐसा लगा ही नहीं कि मैं उनके साथ पहली बार काम कर रहा हूँ। मैं रत्नाकर सर का तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ जिहोंने मुझ पर विश्वास कर मुझे ये फिल्म दी।
आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड चैनल व जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत रत्नाकर कुमार की फिल्म सनम की पूरी शूटिंग गोरखपुर में की गई है। इस फिल्म निर्माता के रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव, फ़िल्म की कहानी, पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications