Bhojpuri Movie: जुर्म की सताई युवती की 'लॉटरी' ने कैसी बदली किस्मत, क्राइम सस्पेंस पर आधारित है फिल्म
Bhojpuri Film 'Lottery' Trailer: फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार भोजपुरी सिनेमा में हमेशा नया प्रयोग कर अलग किरदार पर फ़िल्म निर्माण करते रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक अलग कहानी पर आधारित भोजपुरी फिल्म बनाई है। रत्नाकर कुमार की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म 'लॉटरी' के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा रही है।
फ़िल्म के ट्रेलर में गांव से लेकर शहर सड़को तक और देश से लेकर विदेशों तक का नज़ारा दिखाया गया है। भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का फ़िल्म लॉटरी के ट्रेलर में अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में जुर्म की सताई हुई एक साधारण लड़की को लेकर सस्पेंस बनाया गया है।

ज़िंदगी से परेशान लड़की जब अपने जीवन का अंत करना चाहती है, तब एक लॉटरी के टिकट से किस तरह से उसकी किस्मत बदलती है। वह ऐश और आराम की जिंदगी जीने लगती है। कैसे वह जुर्म के दलदल में फंस जाती है। इन सब चीजों का कॉकटेल आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।
पीआरओ ब्रजेश मेहर ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि फिल्म में माही श्रीवास्तव का अलग-अलग किरदार लोगों को काफी पसंद आएगा। यह फिल्म माही श्रीवास्तव के कैरियर को एक अलग मुकाम तक ले जाएगी। फिल्म में माही श्रीवास्तव के साथ टीवी और बॉलीवुड फिल्म जगत की नामचीन हस्ती अभिनेता अनिल रस्तोगी भी नजर आ रहे हैं।
फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमने लॉटरी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग काफी सराहना कर रहे हैं, जिससे मेरा यह अलग सिनेमा बनाने का प्रयास सार्थक नजर आ रहा है।
अभिनेता अनिल रस्तोगी ने कहा कि ट्रेलर बहुत ही शानदार है और उससे भी शानदार ये फ़िल्म है जो आपको एक अलग अनुभव कराएगी। फिल्म में मेरा किरदार एक जज के तौर पर है। मुझे ये किरदार बहुत ही ज्यादा पसंद आया था, इसलिए मैं रत्नाकर कुमार की इस फ़िल्म के लिए हां की थी।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि लॉटरी के ट्रेलर में मेरा अब तक का एकदम हटके किरदार दर्शकों को देखने को मिल रहा है। फ़िल्म के ट्रेलर को देखकर जितना दर्शक उत्साहित हैं, उतनी ही मैं भी हूँ। मैं रत्नाकर सर का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं दर्शकों से यही कहूंगी कि ये फिल्म आपको एक अलग ही फील देने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications