Bhojpuri Film: खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘राजाराम’ का टीज़र देख क्रेज़ी हुए फैंस, इस दिन आएगा पहला गाना
Khesari Lal Yadav New Movie: खेसारीलाल यादव की फिल्म 'राजाराम' का टीजर देख फैंस क्रेज़ी हो चुके हैं। ट्रेलर आउट होने के एक ही दिन बाद यह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।फिल्म का टीजर ट्रेंड होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी तेज़ी वायरल हो रहा है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव का किरदार काफी अलग और लोगों चौंकाने वाला है।
खेसारी के नये अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता और ज़्यादा बढ़ा दी है। फिल्म के निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस ने ये 'राजाराम' भोजुरी फिल्म को लेकर दावा किया है कि यह भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की सबसे अलग और अनोखी कांसेप्ट मूवी होगी।

फिल्म के ट्रेलर को देख कर लग रहा है कि यह पूरी तरह धार्मिक तो नहीं है, लेकिन कहानी में भगवान राम के उच्च आदर्शों का दिखाने की कोशिश की गई है। सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज टीज़र को अभी तक 6 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं।
'राजाराम' फिल्म के टीजर का ज़िक्र करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि इस फिल्म में किरदार बहुत ही अलग है, ऐसा किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। टीजर में तो सिर्फ झलक दिखी है, फिल्म में कई अप्रत्याशित मोड़ और भावनात्मक क्षण दर्शकों देखने के लिए मिलेंगे।
मुझे यकीन है कि यह मूवी भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस मूवी में हम लोगों ने कहानी और तकनीकी पक्ष पर खास ध्यान दिया है, ताकि इसे दर्शकों तक एक नई और अनोखी शैली में पेश की जा सके। मैं अपने फैंस का हमेशा आभारी हूं, वह मेरे काम को सराहते रहे हैं। उम्मीद है कि इस 'राजाराम' को भी उन्हें पसंद आएगी।
निर्देशक पराग पाटिल ने कहा यह फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए अनोखी पेशकश है। 'राजाराम' में एक ऐसे कॉन्सेप्ट पर काम किया गया है, जो आज तक भोजपुरी सिनेमा में देखने को नहीं मिला है। टीजर सिर्फ एक झाकी है, असली सरप्राइज़ बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications