इस अभिनेत्री ने खोला फिल्म इंडस्ट्री का काला चिट्ठा, जब एक शख्स ने ड्रिंक में मिलाई दवाई और...

Bhojpuri Industry Casting Couch: भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई अभिनेत्री कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है। कई ने तो भोजपुरी इंडस्ट्री का काला सच दुनिया के सामने लाकर गंदे लोगों का पर्दाफाश भी किया है। इसमें एक नाम भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा का भी है, जिन्होंने बेबाबकी से भोजपुरी इंडस्ट्री के काला चिट्ठा उजागर किया था।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने कास्टिंग काउच को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा था कि, वह काम के सिलसिले में जब प्रोडक्शन हाउस जाती थीं, तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर काम देने के अवज़ में गंदी डिमांड करते थे।

Famous Actress Rashami Desai Reveal The Dark Secret Of Bollywood Industry Bhojpuri casting couch

मोनालिसा के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री और टीवी दुनिया की नामचीन हस्ती रश्मि देसाई भी फिल्म इंडस्ट्री का काली सच्चाई को उजागर कर चुकी हैं। एक इंसान की नीयत रश्मि को देखने के बाद ख़राब हो गई। इसके बाद उस शख्स ने रश्मि के साथ गंदा काम करना चाहा, लेकिन.. इस बात का रश्मि ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था।

रश्मि देसाई ऑडिशन के लिए गई थी, वहां मौजूद शख्स ने उन्हें देखा तो नीयत ख़राब हो गई। इसके बाद उस शख्स ने ड्रिंक में नशे की दवाई मिला दी और ग़लत काम करने की कोशिश करने लगा। इतने में रश्मि की मां पहुंच गई। फिर मां ने उस शख्स की पिटाई भी की थी।

रश्मि देसाई द्वारा दिये गए इंटरव्यू के मुताबिक जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी तो वह बहुत छोटी थीं, इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के बैकग्राउंड से भी नहीं थी। डस्ट्री के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी।

करियर की शुरुआत में उन्हें ऑफर मिला कि कॉम्प्रोमाइज (कास्टिंग काउच) करेगी तो काम मिलेगा। पहली बार वह सूरज नाम के इंसान से मिली थीं, उसने स्टेटस्टिक्स पर सवाल किया जो कि वह उन्हें पता नहीं था, कि इसका मतलब क्या होता है।

सूरज पहले शख्सा था, जो कि गंदी हरकत करना चाहा और छेड़छाड़ की कोशिश भी कि थी। एक बार उसने कॉल करके बुलाया। रश्मि अकेले ही पहुंच गई तो देखा कि वहां कोई नहीं है और ना ही कैमरा वगैरह है। इसके बाद सूरज ने रश्मि की ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर बेहोश करने की कोशिश भी की थी।

Famous Actress Rashami Desai Reveal The Dark Secret Of Bollywood Industry Bhojpuri casting couch

रश्मि देसाई बार उससे कहती रही कि यह सब ग़लत काम नहीं करना है। जैसे तैसे करीब ढाई घंटे बाद रश्मि वहां से बाहर निकली और अपनी मां को सारी बाते बताई। इसके बाद अगले दिन रश्मि दोबारा उस शख्स से मिलने गई। इस बार तो रश्मि की मां ने उसे थप्पड़ भी रसीद कर दिए।

बहरहाल, रश्मि देसाई ने भोजपुरी और असमिया फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत कि, इस बाद उन्होंने टीवी जगत में 'उतरन' सिरीयल अपनी अलगा पहचान बनाई और आज की तारीख में वह इंडस्ट्री की कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+