'भक्ति भाव भी मजाक बन गया' पवन सिंह का पत्नी ज्योति पर तंज, एक्टर की फोटो संग लगाई थी महाकुंभ में डुबकी

Pawan Singh: बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक सभी लोग इस बार प्रयागराज महाकुंभ में स्न्नान करने के लिए पहुंचे रहे है। इस बीच, भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी भक्ति-भाव और पति प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए महाकुंभ पहुंचीं। इस दौरान ज्योति सिंह पति पवन सिंह की तस्वीर को सीने से लगाकर आस्था की डुबकी लगाई।

ज्योति सिंह ने महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, अब वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें माता सीता बता रहा है। तो कोई दोनों की जोड़ी बनाए रखने की दुआ मांग रहा है। तो वहीं, इस बीच पवन सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे उनके और ज्योति सिंह के रिश्ते पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।

Pawan Singh

पवन सिंह ने अपने X हैंडल पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है कि, 'लगता है आज के समय में किसी किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है। आगे क्या बोलूं शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा। जय श्री राम!' पवन सिंह का यह पोस्ट पत्नी ज्योति सिंह के महाकुंभ में स्नान करने के वीडियो के बाद आया है।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद ऐसा मना जा रहा है कि पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को ताना मार रहे हैं। दरअसल, ज्योति सिंह ने प्रयागराज महाकुंभर में पति पवन सिंह फोटो सीने से लगाकर संगम में डुबकी लगाई थी। ज्योति ने हाथ जोड़ने की इमोजी के साथ वीडियो में पवन सिंह का गाना गांग जी लगाया है।

बता दें कि फैंस को ज्योति सिंह का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। ज्योति के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा,'इस प्यार को क्या नाम दें।' वहीं, एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पवन भैया अब तो मन जाएंगे'। ज्योति सिंह के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। लेकिन, पवन को शायद यह पोस्ट अच्छा नहीं लगा।

इसलिए पवन सिंह ने शायद यह पोस्ट कर अपनी फीलिंग्स बयां की है। हालांकि, पवन सिंह के फैंस का मानना है कि वो गलत कर रहे हैं। पवन सिंह के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'पना क्यों नहीं लेते है आप ? अपनी पत्नी को इस हाल में छोड़ देना कहा तक सही है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भैया वो पत्नी धर्म निभा रही हैं, आपसे ये उम्मीद नहीं थी।'

पवन सिंह की दूसरी पत्नी है ज्योति सिंह

बता दें, ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह थीं। नीलम ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी। नीलम की मौत के बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति और पवन के बीच काफी लंबे वक्त तक अनबन रही थी और ज्योति ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

पवन के लिए ज्योति ने किया था प्रचार

इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत हो गए। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों साथ में काराकाट सीट से प्रचार करते हुए भी देखे गए थे। वहीं, अब एक बार फिर दोनों के अलग-अलग रहने की खबरें सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+