पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' हुआ 100 मिलियन के पार, बोले- ‘अपना प्यार दुलार बनवले रही’
ग्लोबल ऑडियंस के बीच खूब सुने जाने वाले भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' ने सक्सेस की एक और लकीर खींच दी है. पवन का ये गाना अब 100 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है।
मुंबई, 17 जून: ग्लोबल ऑडियंस के बीच खूब सुने जाने वाले भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' अब 100 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है. यानी टिप्स भोजपुरी से रिलीज ये गाना काफी हिट साबित हुआ है. फैंस इस गाने के इस कदर दीवाने हो रहे हैं कि इसे दिल खोल कर प्यार दे रहे हैं. इससे पवन सिंह भी गदगद नजर आये. गाने की सक्सेस को लेकर पवन सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखा है.

पवन सिंह ने गाने की सक्सेस पर अपने फेसबुक अकाउंट से लिखा - "आप सभी को दिल से धन्यवाद इतना सारा प्यार देवे खातिर. आपलोग ऐसे ही अपना प्यार दुलार बनवले रही." आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने ने रिलीज के साथ ही चार्ट बस्टर सॉन्ग होने के संकेत दे दिए थे, तभी इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 6 मिलियन लोगों ने देख लिया था. तब जानकारों का मानना था कि पवन सिंह का ये गाना बड़ा हिट साबित होने वाला है.
पवन का ये गाना गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म खुद्दार के सुपर हिट गीत 'तुमसा कोई प्यारा' का भोजपुरी वर्जन है. पवन ने इसे प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गया है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह और लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है. इस गाने में पवन सिंह, सौंदर्य शर्मा और लेखा प्रजापति के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications