Bhojpuri New Movie:'हिन्दुस्तानी' फिल्म के फर्स्ट लुक में राम अवतार में दिखे प्रदीप पांडेय, पोस्टर वायरल
Bhojpuri New Movie: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चहेते अभिनेताओं में शुमार किए जाने वाले अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म 'हिंदुस्तानी' का दशहरा के अवसर पर फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में चिंटू हाथ में तीर धनुष लिए एक रावण जैसी काया का वध करने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं।
प्रदीप पांडेय का ये अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, वही रावण के रूप में भोजपुरी सिनेमा के वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह नज़र आ रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर तो अभी सस्पेंस बरकार है, लेकिन फिल्म का पोस्टर आउट होते ही वायरल हो रहा है।

प्रदीप पांडेय की आने वाली फिल्म 'हिंदुस्तानी'के पोस्टर ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर में चिंटू अलग और अनोखे अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म हिंदुस्तानी के प्रोड्यूसर विजय कुमार यादव हैं।
विजय कुमार यादव ने फिल्म 'हिंदुस्तानी' को लेकर कहा कि यह मूवी मनोरंजन का जख़ीरा है। उम्मीद है कि रिलीज़ होने पर दर्शकों को खूब पसंद आएगी। इस फिल्म की यूएसपी हैरतअंगेज़ कहानी है, जिसे फिल्म में भुनाने की कोशिश की गई है। जल्द यी फिल्म आप लोगों का मनोरंजन करने के लिए मार्केट में धमाल मचाने आ रही है।
फिल्म रिलीज होने से पहले दर्शकों को ट्रेलर में ही खूब आनंद आने वाला है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम मकुम्मल हो चुका है। वहीं हिंदुस्तानी फिल्म को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू बहुत उत्साहित हैं, उन्होंने अपने फैंले दशहरा की शुभकामनाएं दीं।
प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि हिंदुस्तानी धरती पर बढ़ता जब अत्याचार है, संत सनातन कि रक्षा को लेते राम अवतार हैं। मर्यादा में रहते तबतक जबतक मर्यादा बची रहे, मर्यादा जब भंग हो जाए करते रावण संहार है। आप लोग अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रहें।












Click it and Unblock the Notifications