कभी 120 रुपये के लिए होटल में करना पड़ा था ऐसा काम, आज करोड़ों में खेलती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि कभी 120 रुपये के लिए मोनालिसा ने होटल में काम किया था।

बिहार, 28 जुलाई: भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर वार करने से नहीं चूकतीं। मोनालिसा खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आज इंडस्ट्री में अच्छा-खासा मुकाम हासिल करने वाली मोनालिसा एक वक्त पर होटल में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस के परिवार की हालत कुछ इस कदर बिगड़ गई थी कि उन्हें फैमिली को सपोर्ट करने के लिए ये काम करना पड़ गया था। इतना ही नहीं, इस काम के लिए मोनालिसा को सिर्फ 120 रुपये मिलते थे।

अच्छी-खासी है फैन फॉलोइंग

अच्छी-खासी है फैन फॉलोइंग

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से जो मुकाम हासिल किया है, वो इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के लिए सपने जैसा है। अपनी अदाकारी से एक्ट्रेस ने फैंस को काफी इंप्रेस किया है। इतना ही नहीं, फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के भी कायल हैं।

होटल में कर चुकी हैं ये काम

होटल में कर चुकी हैं ये काम

आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली मोनालिसा के बारे में ये बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि एक्ट्रेस एक वक्त पर होटल में काम कर चुकी हैं। जी हां! फैंस की जान मोनालिसा बतौर रिसेप्शनिस्ट होटल में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले मोनालिसा ये काम कर चुकी हैं।

जब बिगड़ी परिवार की हालत

जब बिगड़ी परिवार की हालत

बताते चलें कि मोनालिसा का असली नाम मोनालिसा नहीं, बल्कि अंतारा बिसवास है। एक्ट्रेस कोलकाता की एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस की उम्र उस वक्त महज 15 साल ही रही होगी, जब उनके पिता को बिजनेस में तगड़ा नुकसान हुआ था। इसके बाद परिवार की हालत इस कदर बिगड़ी, कि मोनालिसा ने परिवार की मदद करने की ठानी।

मोनालिसा का बड़ा फैसला

मोनालिसा का बड़ा फैसला

परिवार की जिम्मेदारियों को दिमाग में रखकर मोनालिसा ने होटल में काम करने का फैसला लिया। उस वक्त रिसेप्शनिस्ट के तौर पर एक्ट्रेस को मात्र 120 रुपये ही मिलते थे। बावजूद इसके एक्ट्रेस इतने कम पैसे पाकर भी काफी खुश और संतुष्ट थीं।

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी करियर

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी करियर

मोनालिसा ने बहुत मेहनत की। अपने परिवार का सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस बहुत मुश्किल दौर से गुजरी। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था और एक दिन मोनालिसा की मुलाकात बंगाली डायरेक्टर से हुई, जिन्होंने मोनालिसा को एक्टिंग करने की सलाह दी।

टैलेंट के दम पर हासिल किया मुकाम

टैलेंट के दम पर हासिल किया मुकाम

इसके बाद मोनालिसा को भोजपुरी सिनेमा में काम करने का मौका मिला। बस फिर क्या था, मोनालिसा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी मेहनत और टैलैंट के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार

पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार

मोनालिसा की गिनती आज भोजुपुरी सिनेमा की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस में होती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं, मोनालिसा की पोस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+