Bhojpuri Song: 'बलमजी' लोकगीत मेरे दिल के करीब है, हर एक लड़की को खुद से जोड़ता है- अंजली पांडेय

Bhojpuri Song: पॉपुलर लोकगायिका तनु प्रियंका बहुत ही प्यारा लोकगीत 'बलम जी' लेकर आई हैं। जिसे बहुत ही सुरीली आवाज में उन्होंने गाया है। इस भोजपुरी लोकगीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने के वीडियो नई नवेली विवाहता की भूमिका एक्ट्रेस अंजली पांडेय ने निभाया है। उन्होंने अपने डांस मूमेंट और लटके झटके से सबका महफ़िल जीत लिया है। ट्रेडिशनल लुक में वह कयामत ढा रही है और महफ़िल लूट रही है।

Balamji folk song is close to my heart, it connects every girl with itself - Anjali Pandey, Bhojpuri Song

वीडियो में उसके साथ काफी तादाद में सहेलियों को दिखाया गया है, जिससे इस गाने का वीडियो देखने में बहुत अच्छा लग रहा है। अंजली पांडेय से जब उसकी सखियाँ तरह तरह के सवाल पूछती हैं तो वह अपने पति की तारीफ करते हुए बहुत ही खूबसूरत जवाब देती है।

अंजली पांडेय कहती हैं कि 'उनका से नाता जुड़ल जनमो जनम के, काम ना बाटे अब कवनो मरहम के..., बतिये में रस अइसन घोल देवेले, भाग जाला दुखवा से सगरो बलम जब हँसि के बोल देवेले...' इस गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि यह बहुत ही सुंदर गाना है, इसमें सभी की परफॉर्मर्स बहुत ही बढ़िया है।

इस गाने में तनु प्रियंका की सुनने में बड़ी ही कर्णप्रिय लग रही है। गाने का फिल्मांकन भी बेहद ही शानदार तरीके से आर्यन देव ने किया है। गाने में अंजली पांडेय ने गज़ब के एक्सप्रेसशन दिए है जिससे गाने में चार चांद लग गए है।

सिंगर तनु प्रियंका ने कहा कि बलमजी गाने में मुझे बहुत ही ज्यादा पसंद है ये गाना गाते समय मुझे बहुत मजा आया। ये सांग मुझे देने के लिए निर्माता का बहुत बहुत धन्यवाद। अंजली पांडेय ने कहा कि मुझे गाने में परफॉर्म कर के बहुत ही ज्यादा मजा आया। हँसते खेलते कब ये गाना बनाकर तैयार हो गया पता ही नहीं चला। गाना मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि ये गाना हर एक लड़की को खुद से जोड़ता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत 'बलमजी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर तनु प्रियंका ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। वीडियो में अंजली पांडेय ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। यह भोजपुरी लोकगीत काफी शानदार शूट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+