Bhojpuri Song: दिल की धड़कन बढ़ाने अपना नया गाना ‘मोहिनी’ लेकर आ रही हैं अक्षरा सिंह, रिलीज को लेकर कही ये बात

Akshara Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह अपने प्रशंसकों के दिल की धड़कन को बढ़ाने अपना नया गाना 'मोहिनी' लेकर आ रही हैं। इस गाने का टीजर आउट हो गया है। टीजर आइकॉन भोजपुरी बवाल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत नजर आ रहे हैं। यह गाना कल 8 जुलाई को रिलीज होने वाला है।

'मोहिनी' गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी सिंगिंग और अदाकारी का जादू बिखेरा है। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आने की उम्मीद जताई जा रही है।। इसके म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलेगा। गाने की प्रस्तुति और धुन दर्शकों को मदहोश कर देने वाली है।

Akshara Singh New Bhojpuri Song

टीजर आउट होने के बाद अपने नए गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा, मुझे खुशी हो रही है कि मैं आप सभी लोगों के बीच अपना नया गाना 'मोहिनी' लेकर आ रही हूं। उम्मीद है कि आप सभी को यह गाना पसंद आएगा।

इस गाने के लिरिक्स मशहूर गीतकार विनय बिहारी ने लिखा है, जबकि गाने के संगीतकार मधुकर आनंद हैं।। डीओपी वेंकटेश महेश हैं और कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता और सूरज हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय कलाकारों में शुमार की जाती हैं।

अक्षरा के गाने हमेशा ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। यही वजह है कि 'मोहिनी' गाने की रिलीज से एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस को उत्साहित कर दिया है। अक्षरा सिंह के नए गाने 'मोहिनी' को दर्शकों ने कितना प्यार दिया यह तो रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा, फिलहाल उनके चाहने वाले में काफई उत्साह देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+