Amrita Pandey Death: स्टेटस पोस्ट करने के बाद ही, फंदे से झूलती मिली उसकी लाश, परिजनों के बयान से पुलिस हैरान!
Bhojpuri Actress Amrita Pandey Death: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार की जाने वाली एक्ट्रेस अमृता पांडेय अब इस दुनिया में नहीं रही। बिहार के भागलपुर जिले के दिव्य धाम अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 104 (आदमपुर) में पंखे से लटकती उनकी लाश बरामद हुई है।
परिजनों ने बताया कि साड़ी के फंदे से लाश लटक रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को उतारा और स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। मौक़े पर पहुंची जोगसरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

परिजनों ने बाताय कि शनिवार को अमृता देर तक सोई थी, सब कुछ नॉर्मल ही चल रहा था। उसने सोशल मीडिया पर एक स्टेट्स पोस्ट किया और उसके बाद ही फंदे से उसकी झूलती हुई लाश मिली। पुलिस ने मोबाइल खंगाला तो पाया कि अमृता ने सुबह 10.15 बजे व्हाट्सऐप्प पर एक स्टेट्स लगाया था। जिसमे लिखा था, 'क्यों 2 नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबोकर उसका सफ़र आसान कर दिया'
पुलिस सोशल मीडिया स्टेट्स के ज़रिए मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। सिटी एसपी राज ने कहा कि पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले की उच्च स्तरीय जांच करेगी। एसपी आनंद कुमार के निर्देशानुसार जांच टीम भी गठित कर ली गई है। इस पूरे मामले परिजनों से भी पूछताछ जारी है।
अभिनेत्री की मैत के बाद लोगों के ज़ेहन में यह सवाल घर कर रहा है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री ने स्टेटस डालने के बाद खुदकुशी क्यों कि, वह काफी दिनों से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थी तो परिवार के लोगों को भनक कैसे नहीं लगी।
वह परेशान थी तो परिजनों से इसका ज़िक्र क्यों नहीं किया। परिवार वालों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को अमृता के बहन की शादी थी। बहन की शादी में ही शरीक होने के लिए वह भागलपुर आई थी और अब यह बड़ा हादसा हो गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications