Bhojpuri Film: ‘ममता की छांव’ की बेहद मार्मिक और दिल को छू लेने वाली है कहानी, अलग किरदार में दिखेंगे कल्लू
Bhojpuri Film Latest Update: भोजपुरी फिल्म 'ममता की छांव में' की शूटिंग इन दोनों जोर शोर से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में चल रही है। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, वहीं उनके अपोजिट पूजा गांगुली और आस्था सिंह फीमेल लीड में हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अब तक कई सुपर हिट फिल्म देने वाले निर्देशक लालबाबू पंडित ही, इस फिल्म के भी निर्देशक हैं। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अरविंद अकेला कल्लू को लेकर राज, दूल्हा धीरे-धीरे आदि हिट फिल्में भी बन चुके हैं।

लाल बाबू की फिल्म फरिश्ता भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है, जिसमें खेसारीलाल यादव के अभिनय की खूब तारीफ़ हुई थी। अब लाल बाबू पंडित एक बार फिर से नई फिल्म ममता की छांव में लेकर आ रहे हैं, जिसकी कहानी बेहद मार्मिक और दिल को छू लेने वाली है।
लाल बाबू पंडित ने बताया कि फिल्म का निर्माण सुमित सिंह कर रहे हैं, जो कि सुर म्यूजिक कंपनी के मालिक हैं। एक मां की ममता पर आधारित है इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आंएगे।
लाल बाबू पंडित ने कहा कि हम इस फिल्म का भव्यता से निर्माण कर रहे हैं और आजमगढ़ की धरती पर सभी लोग अपना हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं। उम्मीद है कि हम अपनी पिछली फिल्म की तरह ही एक बेहतरीन फिल्म लेकर दर्शकों के बीच में होंगे। और दर्शकों से हमें खूब प्यार और आशीर्वाद भी मिलेगा।
आपको बता दें कि 'ममता की छांव में' सुर म्यूजिक की प्रस्तुति में बनने वाली पहली फिल्म है। इसलिए इस फिल्म के निर्माता ने फिल्म के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खूबसूरत तरीके से फिल्म बने इसलिए उन्होंने लाल बाबू पंडित को इसकी ज़िम्मेदारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications