Bhojpuri Film Award: मुंबई में सजेगी सितारों की महफ़िल, रंगारंग कार्यक्रम के बीच होगी अवार्ड्स की बौछार

Bhojpuri Film Award 2023: 23 दिसंबर को मुंबई के कांदिवली में 18वे भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड 2023 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भोजपुरी समेत बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 17 सफल आयोजन के बाद एक बार फिर से भोजपुरी फिल्म अवार्ड अपने नये संस्करण में आ पहुंचा है। साल भर में इंडस्ट्री में बनी फ़िल्में और उन फिल्मों के निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्निशियंस को सम्मानित किया जायेगा।

A gathering of stars will be organized in Mumbai, Bhojpuri Film Award programme 2023 news

विनोद गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2005 में शुरू हुआ भोजपुरी फिल्म अवार्ड का कारवां अब अपने 18वें संस्करण के साथ तैयार है, जो बेहद भव्य और खूबसूरत होने वाली है। यह शाम इतनी स्पेशल होने वाली है कि इसमें शामिल हो रहे लोग इसे जिन्दगी भर याद करेंगे।

विनोद गुप्ताने बताया कि यह भोजपुरी सिनेमा के सबसे पुराना और प्रतिष्ठित जूरी बेस्ड अवार्ड है, जिसमें 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 दिसंबर 2022 तक सिनेमा हॉल में रिलीज़ फिल्मों को शामिल किया गया है। 23 दिसंबर 2023 को शाम 6 बजे से आयोजित होने वाले इस अवार्ड में सर्वश्रेठ और डिजर्विंग लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

आपको बता दें कि अवार्ड समारोह के निर्देशक अरशद अशफाक खान इस साल भी अवार्ड समारोह के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। हर साल की तरह भोजपुरी सिनेमा के निर्माता, निर्देशक, टेक्निशियंस और बड़े सितारे अवार्ड समारोह में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा को सुशोभित करेंगे। इस अवार्ड शो के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+