Bhojpuri Film: ‘इश्क नचाए बीच बाजार’ में प्यार, रोमांस, एक्शन और इमोशन का दिखेगा कॉम्बिनेशन

Bhojpuri Film News: भोजपुरी फ़िल्म इश्क़ नचाए बीच बाजार का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फ़िल्म में एक लव स्टोरी और उसके साइड इफेक्ट को दिखाया गया है। इस फ़िल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि प्यार अपनी बराबरी वालों के बीच ही हो सकता है, यही करना ही सही भी होता है।

भोजपुरी फ़िल्म इश्क़ नचाए बीच बाजार में प्यार, रोमांस, एक्शन और इमोशन भी है। फ़िल्म की कहानी को देखकर ऐसा लग रहा है किसी बड़ी फिल्म का भोजपुरी रीमेक बनाने की कोशिश की गई है। ऐसा कि अक्सर होता भी आया है।

A combination of love, romance, action and emotion in Bhojpuri Film Ishq Nachaye Beach Bazaar

फ़िल्म का आधा सीक्वेंस के निकल जाने के बाद से इसमें हिंदी फिल्म बॉडीगार्ड की झलक दिखाई पड़ती है, या फिर शायद यह भ्रम भी हो सकता है, क्योंकि जब तक आप पूरी फिल्म नहीं देखेंगे तब तक आप किसी फिल्म के ट्रेलर से प्रिडिक्शन सही तौर पर नहीं कर सकते।

फ़िल्म इश्क नचाए बीच बाजार में अभिनय की बात करें तो इसके मुख्य कलाकार संग्राम सिंह पटेल ने साधारण अभिनय किया है, ऐसा शायद इसलिए भी लग रहा है कि, शायद निर्देशक ने उनसे प्रोडक्शन में भी उलझाकर रख दिया होगा।

बाकी कलाकारों में अयाज खान ने फ़िल्म में बेहतरीन अभिनय किया है। इस फ़िल्म में दिवंगत सीनियर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी भी नज़र आ रहे हैं, जिन्होंने फ़िल्म में एक बड़े कारोबारी का किरदार निभाया है। इलाके में बहुत बड़ी पहुंच और रसूख है।

प्रतिष्ठा ठाकुर ने फ़िल्म में मिले मौकों को भुनाया है लेकिन वो थोड़ा और बेहतर कर सकती थीं। अनूप अरोड़ा ने हर फिल्म की तरह यहां भी इम्प्रेसिव काम से लोगों का ध्यान खींचने का काम किया है। अवध गंगा फ़िल्म प्रस्तुत फ़िल्म इश्क नचाए बीच बाजार के निर्माता संग्राम सिंह पटेल हैं।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+