Nisha Upadhyay Viral Video: 'ये रेट बताएगा मेरा', भोजपुरी सिंगर ने भरे में मंच में चलाई एंकर पर चप्पल
Nisha Upadhyay Viral Video: भोजपुरी सिंगर Nisha Upadhyay के एक लाइव स्टेज शो में बवाल मच गया। जब एंकर की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से मंच का माहौल गरमा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें निशा गुस्से में एंकर की ओर चप्पल उठाती दिखाई दे रही हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।

'रेट' वाली टिप्पणी से बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एंकर मुकेश ने मंच से अनाउंसमेंट करते हुए गायिका के 'रेट' का जिक्र कर दिया। उसने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक गाने का इतना और दो गानों का इतनी फीस है। इस टिप्पणी पर दर्शकों के बीच कुछ लोग हंस पड़े, जिससे निशा नाराज हो गईं। उन्हें यह बयान अपनी पेशेवर छवि के खिलाफ लगा।
मंच पर अफरातफरी का माहौल
वायरल वीडियो में निशा नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं और हाथ में चप्पल लिए एंकर की ओर बढ़ती दिखाई देती हैं। एंकर खुद को बचाने की कोशिश करता है, जबकि पीछे से कुछ लोग शोर मचाते सुनाई देते हैं। निशा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके मेहनताना पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना गलत है। कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
सारण जिले का बताया जा रहा वीडियो
यह घटना बिहार के सारण जिले के एक गांव में आयोजित स्टेज प्रोग्राम की बताई जा रही है। हालांकि आयोजकों की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं निशा
निशा उपाध्याय भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित लोक गायिका और स्टेज परफॉर्मर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वर्ष 2023 में एक लाइव शो के दौरान हुई फायरिंग की घटना में वह घायल भी हुई थीं, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आई थीं। ताजा विवाद ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।












Click it and Unblock the Notifications