'मुस्लिम फैमिली से होने की वजह से झेला बहुत कुछ..' एक्ट्रेस सबा खान का खुलासा

मुंबई, 10 अगस्त: बॉलीवुड और टॉलीवुड के अलावा भी भारत में फिल्म इंडस्ट्री काफी बड़ी है। देश में कई रीजनल फिल्मी प्लेटफॉर्म है, जहां बड़े एक्टर्स भी काम कर चुके हैं। यहां तक उस इंडस्ट्री ने बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक को कलाकर दिए हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी इंड्रस्ट्री की, जिसकी फैन फोलोइंग भी किसी मायने में कम नहीं है। इसी भोजपुरी इंड्रस्ट्री की एक्ट्रेस सबा खान भी खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देतीं हैं। अकसर सबा खान अपने काम को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन हाल ही मॉडल सबा खान ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को ही अपने करियर के लिए क्यों चुना? इसके साथ ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

मुंबई की रहने वालीं हैं सबा खान

मुंबई की रहने वालीं हैं सबा खान

दरअसल, मॉडल और अभिनेत्री सबा खान मुंबई की रहने वालीं हैं, लेकिन बॉलीवुड में जाने की जगह उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख किया। उन्होंने कई भोजपुरी वीडियो म्यूजिक में भी अपनी क्यूटनेस का जलवा बिखेरा हैं। हाल ही उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट भी साइन किए हैं, जिसके बाद भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में और सुर्खियों में आ गई है।

मुस्लिम परिवार की वजह से मनाही

मुस्लिम परिवार की वजह से मनाही

हाल ही में उन्होंने आजतक से बात करते हुए अपने एक्ट्रेस बनने के सफर में आई मुश्किलों पर खुलकर बात की। उन्होंने इस बात की भी खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने बॉलीवुड की जगह भोजपुर को चुना। एक्ट्रेस सबा खाने ने बताया कि मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, इसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में जाने की परमिशन नहीं थी। सबा के मुताबिक उनको बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, लेकिन मुस्लिम फैमिली से आने की वजह से इस पेशे में आने की मनाही थी।

'परिवार के लोग काफी बुरा भला बोलते थे'

'परिवार के लोग काफी बुरा भला बोलते थे'

अपनी संघर्ष के बारे में बताते हुए सबा खान ने बताया कि मेरी फैमिली मुझे हमेशा ही टोंट कसते हुए कहते थे कि तुम फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं कर सकती, क्योंकि वो उनके लिए नहीं बनी। बकौल सबा खान मैंने अपने ड्रीम के साथ समझौता नहीं करते हुए फिल्मी दुनिया में जाने का फैसला किया। उन्होंने यह भी बताया कि जब जब वो एक्टिंग या डांस की क्लास लेने जाती थीं, तब भी परिवार के लोग काफी बुरा भला बोलते थे।

'घर से भी कर दिया था अलग'

'घर से भी कर दिया था अलग'

अपनी कहानी बताते हुए एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मुझे उन्होंने अलग भी कर दिया था। वहीं अब जब सबा खान एक अच्छे मुकाम पर पहुंच गई है तो अपनी सफलता के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो परिवार की ऐसी अकेली सदस्य हैं, जो कमाती हूं और उनकी कमाई से उनका घर खर्च चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कभी हार नहीं मानी और आज अपनी मेहनत और संघर्ष के जरिए सब को गलत साबित कर दिया।

जल्द कई फिल्मों में लीड रोल में आएंगी नजर

जल्द कई फिल्मों में लीड रोल में आएंगी नजर

आपको बता दें कि सबा खान वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की फिल्मों में अहम भूमिकाओं में नजर आ सकती हैं। इसके लिए उन्होंने कई प्रोजेक्ट साइन किए हैं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनको भोजपुरी अच्छे से नहीं आती है, लेकिन जल्द ही सीख लेंगी। इसके साथ ही उन्होंने भोजपुरी को बहुत ही प्यारी भाषा बताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनको हिंदी और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के भी ऑफर्स मिल रहे है, लेकिन वो भोजपुरी फिल्मों पर ही ध्यान दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+